Doon Prime News
nation

स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर गूगल ने जारी किया ऐसा अनोखा डूडल देखकर आप भी रह जाएंगे अचंभित

डूडल

सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गूगल ने अपने अंदाज में डूडल जारी किया है जिसमें रंग बिरंगी पतंगों को उड़ते हुए दिखाया गया है और यह पतंगे भारत द्वारा आज तक हासिल की गई उपलब्धियों को दर्शाती है। बता दें कि यह डूडल केरल की कलाकार नीति द्वारा बनाया गया है जिसमें भारत को 15 अगस्त के दिन अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाते हुए दर्शाया गया है।

आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस 2022डूडल में पतंगों की सहायता से भारत की संस्कृति को दर्शाया गया है। पतंगों के साथ गूगल का यह डूडल 75वर्ष में भारत द्वारा हासिल की गई ऊंचाइयों का प्रतीक है।जीआईएफ एनीमेशन डूडल को जीवंत बना रहा है। डूडल के विषय में विचार साझा करते हुए कलाकार नीति ने कहा कि हमारी सबसे प्यारी यादों में से एक, पतंग उड़ाने की सदियों पुरानी परंपरा भारतीय स्वतंत्रता दिवस उत्सव का अभिन्न अंग रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के समय स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ नारे लिखने के लिए पतंगों का ही प्रयोग किया था। और विरोध के निशान के रूप में उन्हें आसमान में उड़ाया था।

यह भी पढ़े –बड़ी खबर: Jio Phone 5G कि लॉन्चिंग की डेट हुई फिक्स ,जानिए कितनी होगी कीमत।


बता दें कि वर्ष 1947 में आज के ही दिन भारत में 200 साल के बाद अंग्रेजों का शासन खत्म हुआ था और भारत आधिकारिक तौर पर लोकतांत्रिक देश बना था। महात्मा गांधी जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अहिंसक विरोध के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था। 15 अगस्त 1947 को दिल्ली के लाल किले पर पहली बार तिरंगा फहराया गया था। वहीं स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हमारे साहसी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके अथक प्रयासों को सम्मान देने का है। जिन्होंने देश और देशवासियों के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।

Related posts

पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दामों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान आया सामने कहा -‘हम निर्यात को हतोत्साहित नहीं……..

doonprimenews

जयमाला में दूल्हे को डांटने लगी दुल्हन, बेज्जती हुई तो दूल्हे ने कर दिया ऐसा, देखिए वीडियो

doonprimenews

Petrol price : फिर सस्ता हो सकता है पेट्रोल, हो सकती है बड़ी कटौती, यहां देखिए कैसे

doonprimenews

Leave a Comment