Doon Prime News
sports

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए एमएस धोनी, बदली अपनी प्रोफाइल फोटो और लिखा ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं ‘

MS Dhoni

इस वर्ष भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है और इसी मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है। भारत सरकार की अपील पर हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है और इसी के तहत देशवासी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर भी तिरंगे की तस्वीर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी जुड़ गया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है और उस पर तिरंगे की तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर पर एक खास संदेश भी लिखा है, जिस पर लिखा है, ” भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर हैं लेकिन वह काफी कम एक्टिव रहते हैं। फेसबुक,टि्वटर और इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे वक्त से कोई पोस्ट नहीं किया है, लेकिन अब हर घर तिरंगा के खास अभियान में उन्होंने हिस्सा लिया है और वह छा गए हैं।

यह भी पढ़े-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ डीएस राणा ने धारा चौकी में दी तहरीर, जानें क्या है पूरा मामला


बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई अन्य क्रिकेटर भी हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने घर पर तिरंगा लहराया,साथ ही अपने फैंस से भी अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें।महेंद्र सिंह धोनी का 15 अगस्त से स्पेशल नाता भी है।जी हां महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए एम एस धोनी ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया तब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए एम एस धोनी ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था।

Related posts

वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी-20 सीरीज से पहले यह भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज पाए गए कोरोना पॉजिटिव।

doonprimenews

टी20 के लिए स्टार स्पिनर राशिद खान को सौंपी अफगानिस्तान की टीम की कमान,2021में भी बने थे कप्तान लेकिन 20मिनट बाद दे दिया था इस्तीफा

doonprimenews

विराट कोहली ने गाया ऐसा गाना की सभी कर रहे है तारीफ, वीडियो हो रहा खूब वायरल, देखिए वीडियो

doonprimenews

Leave a Comment