Doon Prime News
uttarpradesh

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने से संबंधित ट्वीट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला।

Pakistani

एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने बलिया जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है उस पर ये आरोप लगा है कि वह भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने से संबंधित आपत्तिजनक ट्वीट कर रहा है।
आरोपी का नाम रेहान है। उस पर ट्वीट करने के लिए दो धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
लखनऊ से एक खबर आई है जिसमें बताया जा रहा है कि भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने से संबंधित आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप में बलिया जिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार गुरुवार को बताया गया कि नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव के रहने वाले रेहान नामक युवक ने बुधवार को ट्वीट कर भारत और पाकिस्तान के मानचित्र के साथ ही भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट किया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक झुन्ना सिंह की तहरीर पर बुधवार को रेहान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
भारत विरोधी नाम से व्हाट्सएप ग्रुप का हुआ खुलासा।
इससे पहले पिछले कुछ महीनों पहले पटना पुलिस ने भारत विरोधी व्हाट्सएप ग्रुप चलाने के आरोप में 26 वर्षीय एक युवक मरगुव अहमद, दानिश उर्फ ताहिर को गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके पाकिस्तान चंरमपंथी संगठन तहरीक ए लैब्बक से संबंध होने की जानकारी मिली थी।
वरीष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि फुलवा शरीफ थाना अंतर्गत इसोपुर नहर के पास संदिग्ध मरगुव अहमददानिश उर्फ ताहिर को पूछ्ताछ के लिए थाना लाया गया है।

यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर बहनों के लिए धामी सरकार ने किया तोहफ़े का ऐलान


ग्रुप की डीपी पर भारत के नक्शे पर दिखा था पाकिस्तान का झंडा।
पुलिस का कहना था कि यह शख्स व्हाट्सएप ग्रुप गज़वा ए हिंद से जुड़ा था और इस ग्रुप का एडमिन भी था। व्हाट्सएप ग्रुप गज़वा ए हिंद में कुछ मैसेज ऐसे भी थे, जिसमें ये लिखा हुआ था कि अब डायरेक्ट जिहाद करेंगे। यही नहीं भारतीय मुस्लिमों के बारे में इस ग्रुप में कई बातें बोली गई है। इन सब के साथ ही इस व्हाट्सएप ग्रुप में डीपी के रूप में भारत का नक्शा भी लगाया हुआ था, जिसे हरे रंग से रंगा हुआ था। भारत के नक्शे पर पाकिस्तान के झंडे भी दिखाई दे रहे थे। यही नहीं इस ग्रुप में कई पाकिस्तानी फ़ोन नंबर भी थे जो इस ग्रुप से जुड़े हुए थे। एसएसपी ने इस पर बोलते हुए कहा कि इस ग्रुप के संदेश सम्प्रदाय विरोधी, भड़काऊ। गैरकानूनी और असंवैधानिक थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच अभी की जा रही है।

Related posts

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भड़के हिंसा और सांप्रदायिक तनाव के दंगे, भाजपा नेता डॉ सुकांत मजूमदार ने शेयर कि वीडियो

doonprimenews

जंग का अखाड़ा बनी शामली निकाय बैठक! जमकर चले लात-घूंसे, एक दूसरे पर फेंकी गईं कुर्सियां।

doonprimenews

संदिग्ध परिस्तिथियों में विवहित की मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

doonprimenews

Leave a Comment