Doon Prime News
uttarakhand

कौड़ियाला, देवप्रयाग में एक महिला। की खाई में गिरने से मौत, SDRF ने किया शव बरामद

SDRF

कौड़ियाला , देवप्रयाग में एक महिला की खाई में गिरने से हुई मौत, SDRF ने शव को बरामद किया।
2 अगस्त की रात करीबन 8:45 बजे थाना देवप्रयाग से SDRF को सूचित किया गया कि ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर कौड़ियाला के पास सोंडपानी में एक महिला खाई में गिर गई, जिसे ढूंढने के लिए SDRF टीम की जरूरत है।


पूरी घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट व्यासी से HC सुरेश प्रसाद ने हमराह रेस्क्यू टीम माय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
महिला अपने पति के साथ श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रही थी देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कौड़ियाला के पास सोंडपानी में महिला खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें- देहरादून आरटीओ का बड़ा ऐलान, अब सिंगल विंडो में होंगे सभी काम लोगों को नहीं होना पड़ेगा परेशान


SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रस्सी की सहायता से खाई में उतरे और महिला को ढूंढना शुरू कर दिया। प्रतिकूल मौसम व विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सरचिंग करते हुए आज सुबह महिला का शव बरामद कर लिया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा रोप स्ट्रेचर के माध्यम से महिला का शव मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और सिविल पुलिस के हवाले किया।
मृतक महिला का नाम प्रियंका। है,वह राहुल सैनी की पत्नी थी, और उसकी उम्र 28 वर्ष है। वह शेख धर्मपुर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद की रहने वाली थी।

Related posts

मसूरी में आज होगी विंटर लाइन कार्निवाल की शुरुआत,दोपहर 12बजे से प्रस्तुत की जाएंगी सांस्कृतिक झांकी

doonprimenews

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास एवं आबकारी विभाग के अन्तर्गत चयनित 27 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

doonprimenews

Uttarakhand Tunnel Collapse: वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू पर लिया अपडेट; सीएम ने की समीक्षा बैठक।

doonprimenews

Leave a Comment