Doon Prime News
nation

सीबीएसई कक्षा 12 वी में टॉप करने वाली तान्या सिंह 2027 में होगी IAS ,जाने क्या है उनकी फ्यूचर प्लानिंग

तान्या सिंह

इस बार सीबीएसई 12वी कक्षा में टॉप करने वाली तान्या सिंह का रिज़ल्ट देखकर कुछ ऐसी लाइनें याद आती हैं। सफल वही होते हैं जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। तान्या ने इस बात को पूरा कर दिखाया है 500 में से 500 अंक लाकर तान्या ने अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। तान्या के अंक देखकर सभी हैरान है इस परिणाम को लाने में तान्या सिंह के पक्के इरादे ने भी उनका बहुत साथ दिया है। अगर उनका पक्का इरादा न होता तो वह शायद ही इतने अंक प्राप्त कर पाती।
इसी पक्के इरादे की चर्चा आज सोशल मीडिया पर हो रही है और इंटरनेट पर उनकी बहुत सी फोटो वायरल हो रही है। जो सब लोगों को हैरान कर रही है कि कोई कैसे 500 में से 500 अंक प्राप्त कर सकता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो तान्या ने 2020 में सफेद कागज पर अपनी लिखावट दर्ज की थी वह लिखावट उन्हीं की है। इन्होंने पहले से ही पक्का इरादा कर लिया था कि वे 2022 में अपनी 12वी कक्षा में टॉपर का पद हासिल करेंगी।
2027 यूपीएससी में भी करेंगी टॉप।
इस कागज पर उनके आने वाले भविष्य का पक्का इरादा देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह 2027 में आईएस जैसी सिविल भर्ती के लिए होने वाली यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने का इरादा बना रखा है और लोग उन्हें 2027 में होने वाले यूपीएससी रिज़ल्ट को लेकर अभी से ही उनका उत्साहवर्धन करने लगे हैं।
सीबीएसई रिज़ल्ट और यूपीएससी टॉपर बनने की यह बात तान्या ने पहले ही सोच ली थी और उसे एक कागज पर लिख दिया था जिसमे उन्होंने अपने साइन भी किए थे और उन्होंने उसके नीचे तारीख भी लिखी है। 20- 04- 2020 यानी 20 अप्रैल 2020 में ही उन्होंने ये पक्का इरादा कर लिया था कि वे अपने करियर में क्या करना चाहती हैं और अपने भविष्य कैसा बनाना चाहती है।

Related posts

दीपावली के दिन दुकानदार का बैग छीनकर भागे थे दो झपटमार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

doonprimenews

मणिपुर और राजस्थान में महसूस किए गए भूकंप के झटके

doonprimenews

Breaking : अनिल बलूनी की मेहनत ला रही रंग, यहाँ लगने जा रहें है बीएसएनएल के टावर

doonprimenews

Leave a Comment