अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Ram Rahim parole : बलात्कार के आरोपी राम रहीम आया जेल से बाहर, परोल पर निकलते ही हनीप्रीत के साथ पहुंचा इस जगह

On: June 17, 2022 7:27 AM
Follow Us:

Ram Rahim parole : बलात्कार के आरोपी और स्वघोषित बाबा राम रहीम को पैरोल पर जेल से रिहा किया गया है। अपने कुकर्मों की सजा काट रहा बाबा राम रहीम शुक्रवार सुबह 6:30 बजे पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में रोहतक जेल से बागपत लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार Ram Rahim को लेने के लिए खुद उसकी सबसे करीबी माने जाने वाली honeypreet भी रोहतक जेल पहुंची थी। यहां से रामरहीम हनीप्रीत और चरणजीत के साथ बागपत स्थित अपने आश्रम में पहुंचा है। जानकारी के अनुसार Ram Rahim को 7 दिन की पैरोल दी गई है।

आपको बता दें कि Baba Ram Rahim पर रेप और हत्या जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। 2 साध्वियों के साथ बलात्कार और दो हत्याओं का दोषी गुरमीत राम रहीम इस वक्त सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। आपको बता दें कि राम रहीम को 2 बार इस साल पैरोल मिल चुकी है। इससे पहले राम रहीम 21 दिन की पैरोल पर फरवरी के महीने में बाहर आया था और अब फिर से उसे 7 दिन की पैरोल मिल गई है।

ये भी पढ़ें : ऑटो के पीछे अपनी फोटो देखकर एबी डिविलियर्स हो गए भावुक , ऐसे दी फोटो पर प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम को उसके कुकर्मों के लिए कोर्ट के द्वारा कड़ी सजा दी गई है। राम रहीम को मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी, इसके साथ ही 2017 में राम रहीम के द्वारा अपनी 2 शिष्यों के साथ बलात्कार भी किया गया था, जिस वजह से उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment