धर्म परिवर्तन कर शादी से इन्कार करने पर एक युवक ने युवती को तेजाब डालने की धमकी दे डाली। साथ ही आपको बता दे की, आरोपित युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा है। तो वही पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
महदूद द्वारा की गई जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
पुलिस के अनुसार, बहादराबाद के रोहालकी किशनपुर निवासी पीडि़ता द्वारा पुलिस को शिकायत देकर बताया गया कि बुधवार की शाम को वह अपने भाइयों के साथ पेंटागन माल आई थी। आरोप है कि यहां पर उसे रिजवान निवासी रावली महदूद द्वारा उसे जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की गई। जिस पर उसने विरोध कर खुद को छुड़ाया।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
तेजाब की बोतल डालने की दी धमकी।
हालाँकि उसके बाद भी जब वह घर जा रही थी तब रिजवान द्वारा उसे डैंसों चौक पर रोक लिया गया और उसे जबरदस्ती अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। लेकिन यह मामला यही तक नहीं रुका, रिजवान द्वारा उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव भी बनाया गया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती की और हाथ में तेजाब की बोतल दिखाते हुए उसके ऊपर डालने की धमकी भी दी।
वही, युवती का यह भी कहना है कि आरोपित द्वारा उसकी Scooty को Bike से टक्कर मारते हुए गिरा दिया गया और शादी न करने पर उसे व उसके परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दी गई।
जिस पर युवती द्वारा जब शोर मचाया गया तो भीड़ एकत्र हो गई और आरोपित वहां से फरार हो गया। तो वही इंस्पेक्टर सिडकुल Pramod Uniyal द्वारा बताया गया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मंगलौर में दुष्कर्म से बचने को युवती से निकाह तो कर लिया, लेकिन बाद में दहेज में पांच लाख की नकदी और बाइक मांग ली। लेकिन दहेज नहीं देने पर ससुरालियों द्वारा महिला के स्वजन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। वही जिस पर पुलिस द्वारा इस मामले में पति समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है।






