अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

STF ने किया हैदराबाद जिले से 4 माह से छुपे दो शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार

On: March 3, 2022 7:19 AM
Follow Us:

Multi Level Marketing के नाम पर धोखाधड़ी जो सम्भावित 01 अरब के उपर होने की आशंका, वर्तमान में अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है। इसी परिपेक्ष्य में ठगों द्वारा विभिन्न विदेशी कम्पनियों की फर्जी साइट तैयार कर आम जनता से ई-मेल व दूरभाष व व्यक्तिगत रुप से सम्पर्क कर आँनलाईन ट्रेडिग/कम्पनियों में निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर करोडों रुपये की धोखाधडी की जा रही है ।

इसी क्रम में एक प्रकरण थाना विकासनगर जनपद देहरादून में प्राप्त हुआ जिसमें प्रवीण सिंह, अशोक मल्ल आदि 11 शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी कि कुछ व्यक्ति उनसे मिले जिनके द्वारा स्वंय को (1) holiday hutzz (2) HHZ international (3) Gulf coin gold (gcc) (4) gloriant holiday huttz Pvt Ltd (5) Insta gold (6) great life group (8) crptobull exchange आदि कम्पनियों का स्वामी होना बताते हुये उक्त कम्पनियों से सम्बन्धित विभिन्न स्कीमो में धन निवेश करने के एवज में 03 – 05 प्रतिशत का लाभ प्रदान करने की बात कही गयी, साथ ही अन्य व्यक्तियों से धन निवेश कराने पर और अधिक लाभ देने का प्रलोभन दिया गया । उनकी बातो में आकर शिकायतकर्ता एवं अन्य लोगो के द्वारा 05 करोड़ से अधिक की धनराशि निवेश किया गया जिस पर उक्त अपराधी सभी की धनराशि प्राप्त कर फरार हो गये। सूचना पर थाना विकासनगर जनपद देहरादून पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

अपराध की गम्भीरता को देखते हुये उक्त अभियोग की विवेचना एसटीएफ के अधीन गठित आर्थिक अपराध शाखा में स्थानान्तरित की गयी, जहां से उक्त अभियोग निरीक्षक श्री महेश्वर प्रसाद पुर्वाल के सुपुर्द की गयी। साथ ही अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एसटीएफ एवं साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन की एक संयुक्त टीम गठित की गयी ।
गठित टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातो, वेबसाइट तथा अभियुक्तो द्वारा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही आधुनिक तकनीको का प्रयोग कर अभियुक्तो के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त हैदराबाद में कही छिपे हुये है, जिस पर तत्काल टीम को हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से घटना में संलिप्त एक महिला सहित 02 अभियुक्तो को दिनांक 01.03.2022 को हैदराबाद, तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो को स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर उत्तराखण्ड लाया गया ।

यह भी पढ़े –  शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘बेधड़क’ का एलान, करण जौहर ने शेयर किए पोस्टर 

पुलिस टीम द्वारा वित्तीय संगठित अपराध का एक बड़ी घटना का खुलाशा किया गया जिसमे वर्तमान तक 11 व्यक्तियो की शिकायते प्राप्त हुयी है और 05 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी सामने आयी है ।

शिकायतकर्ताओ से पूछताछ मे यह भी तथ्य प्रकाश मे आया कि यह संगठित गिरोह देशभर में लोगो को धोखा दे चुका है जिसमे 01 अरब से अधिक की धोखाधड़ी/घोटाला होने की सम्भावना है। अभियुक्तो के सभी बैंक खातो की जांच की जायेगी तथा विवेचना का दायरा बढ़ाते हुये क्रिप्टो एवं अन्य माध्यमो से धन निवेश की सम्भावना के दृष्टिगत इस ओर भी जांच की जायेगी ।

अभियुक्तो से पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तगण विगत 04 माह से हैदराबाद के एक होटल मे छिप कर रह रहे थे, जिनके द्वारा लगभग 3.5 लाख रुपये का होटल बिल का भुगतान भी किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ पर महत्वपूर्ण जानकारिया प्राप्त हुयी।

अपराध का तरीकाः-
अभियुक्तगण विभिन्न फर्जी कम्पनियों की नाम पर वेबसाइट बनाकर आम लोगो से उक्त कम्पनियों की विभिन्न स्कीमो / क्रिप्टो के नाम पर धन निवेश करने तथा निवेश करने पर 03 – 05 प्रतिशत का लाभ प्रदान करने की बात कहते, साथ ही अन्य व्यक्तियों से धन निवेश कराने के एवज में और अधिक लाभ देने का प्रलोभन दिया जाता है। इस संगठित गिरोह द्वारा Multi Level Marketing की तर्ज पर जिसमे एक के नीचे दो लोगो को जोड़कर एक पूरी चेन बनायी गयी है। लोगो को अपने जाल मे फसाने के लिये इनके द्वारा शुरुआत में कुछ व्यक्तियो को लाभ होने की बात कहकर कुछ धनराशि वापस की जाती है, इसके बाद अधिक से अधिक धन प्राप्त कर फरार हो जाते है।

प्रभारी एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया की यह साइबर थाने का तीसरा क्रिप्टो करेंसी का मामला था जिसमें हमारी पूरी टीम सफल हुई है | प्रभारी स्पेशल टास्क फ़ोर्स द्वारा जनता से यह भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरो/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें ।
किसी भी आँनलाईन ट्रेडिग साइट व लॉटरी एवं ईनाम जीतने के लालच में आकर धनराशि देने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिये। किसी भी प्रकार के क्रिप्टो में निवेश/ऑनलाईन ट्रेडिग आदि से पूर्व उक्त साइट की पूर्ण जानकारी व सत्यापन स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं-भांति अवश्य करा लें । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । किसी भी प्रकार की वित्तीय साईबर ठगी होने पर तत्काल सूचना 1930 पर दें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kailash Mansarovar Yatra 2026: Chief Minister Dhami flagged off the first batch, stating that this is a journey that unites the soul with the Supreme Soul.

Kailash Mansarovar Yatra 2026: मुख्यमंत्री धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी, बोले- यह आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने वाली यात्रा

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

Leave a Comment