अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में डॉक्टरों का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी,जानिए कैसे सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

On: March 2, 2022 8:31 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति से सभी वाकिफ हैं. सरकारी अस्पतालों के हाल पहले ही दयनीय हैं. कहीं पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं तो कहीं संसाधन का टोटा, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है. जहां पहाड़ पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है. वहीं, चमोली जिले में डॉक्टरों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है. ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने के आसार बढ़ने लगे हैं.

दरअसल, चमोली जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुराड़ थराली में तैनात डॉ पुनीत गौतम और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ चोपता में तैनात डॉ शुभम मिश्रा ने जहां बीते दिनों इस्तीफा दे दिया था. वहीं, अब जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विक्रम और उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. उमंग राव ने भी इस्तीफा देने की इच्छा जताई है.

यह भी पढ़े – SDM ने झालीमठ तोक पहुंचकर प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. राजीव गर्ग भी कार्य पर नहीं लौटे हैं. पहाड़ पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है. जबकि, लाख कोशिश के बावजूद भी सरकार डॉक्टरों की तैनाती पर्वतीय अंचलों में नहीं कर पा रही है. जिससे लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है. लिहाजा, पहले से बीमार सरकारी अस्पतालों में इसी तरह डॉक्टरों का इस्तीफा जारी रहा तो पहाड़ में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा सकती है.

मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी कुड़ियाल ने बताया कि जिले में डॉक्टरों के स्वीकृत 164 पदों के सापेक्ष 36 पद रिक्त चल रहे हैं. विशेषज्ञ डॉक्टरों के 64 पदों के सापेक्ष 44 पद रिक्त हैं. ऐसे में डॉक्टरों के इस्तीफा देने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु लाभ देना बड़ी चुनौती बन जाएगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 विजेता आंचल फर्स्वाण चमोली

चमोली की आंचल फर्स्वाण के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026’ का ताज, अब मुंबई के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी देवभूमि का जलवा

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट

एशिया की सबसे कठिन पैदल यात्रा नंदा देवी राजजात 2026 टली, 23 जनवरी को होगा अंतिम निर्णय

चमोली: पीपलकोटी में टीएचडीसी सुरंग के भीतर बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 90 लोग घायल

चमोली में राज्य स्तरीय किसान दिवस, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दी कई बड़ी सौगातें

Leave a Comment