अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में साइबर सेल का सराहनीय काम, ऑनलाइन ठगी के शिकार को लौटाए 55,000 रुपए

On: February 28, 2022 10:13 AM
Follow Us:

देहरादून द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खातों में लौटाई रू- 55000/- (पचपन हजार रूपये) की धनराशि
पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक ,जनपद देहरादून द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर क्राइम सैल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में दिनांक- 16/02/2022 को आवेदक चन्द्रमोहन सिंह नयाल निवासी- 18 बी तेगबहादुर रोड़ देहरादून के साथ रुपये 74,000/- साइबर ठगी होने सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र साइबर क्राइम सैल  देहरादून को प्राप्त हुआ। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन नीरज सेमवाल  के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सैल देहरादून  सतबीर बिष्ट मय साइबर क्राइम सैल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगों द्वारा पीडित के खाते से उपभोग की गयी धनराशि 55000/- (पचपन हजार रूपये) होल्ड करवाकर पीडित के बैंक खाते में वापस करायी गयी । आवेदक/पीडित व्यक्ति द्वारा साइबर क्राइम सैल की उक्त कार्य की सराहना करते हुए आज दिनांक- 28/02/2022 को धन्यवाद पत्र ज्ञापित किया गया । उल्लेखनीय है कि साइबर ठगों द्वारा आमजन को प्रलोभन देकर उनके बैंक खाते से धनराशि विभिन्न माध्यमों से हस्तान्तरण कर अवैध आहरण कर लिया जाता है जिसकी रोकथाम हेतु शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम सैल देहरादून द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में भी साइबर ठगों द्वारा उपभोग की जा चुकी धनराशि को भी पीडितों के खातों में वापस कराया जा चुका है । आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर क्राइम सैल को दी जा रही है, सूचना पर साइबर क्राइम सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है जिसमें जनपद की साइबर क्राइम सैल को सफलता भी प्राप्त हो रही है।

यह भी पढ़े – रुड़की में मरीज ने अस्पताल में लगाई फांसी, हल्द्वानी में नोएडा से लौटे युवक ने की आत्महत्या

नीरज सेमवाल – पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन्स, जनपद- देहरादून ।
निरीक्षक-  सतबीर बिष्ट – प्रभारी साइबर क्राइम सैल
उ0नि0 प्रमोद खुगशाल – साइबर क्राइम सैल
म0आ0 ज्योति आर्य – साइबर क्राइम सैल
कानि0 यादव सिंह – साइबर क्राइम सैल
कानि0 हरीश जोशी – साइबर क्राइम सैल

साइबर अपराधियों द्वारा पीडित से एनीडैस्क एप डाउनलोड कराकर पीडित के बैंक खाते से धोखाधडी कर धनराशि की निकासी की गयी है ।
आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें, किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें, रिमोट एक्सैस एप्लीकेशन को डाउनलोड नहीं करें । अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें, अन्जान QR कोड स्कैन ना करें । सोशल साईट पर अन्जान लोगों से मित्रत्रा न करें, जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें । यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साइबर क्राइम का टोल फ्री नम्बर-1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करायें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

CCTV footage and collage of a violent clash over a garbage dispute between neighbors in Pragati Vihar, Selakui, Dehradun.

​देहरादून में ‘कूड़े पर कलेश’: घर के बाहर कचरा फेंकने का विरोध करने पर दबंगों का तांडव, पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

​DEHRADUN : प्रेमनगर-नंदा की चौकी पुल का काम 95% पूरा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 10 दिनों में जनता को सौंपने का दिया भरोसा

File photo of Lieutenant General MM Lakhera Retd former Governor of Mizoram and Puducherry

​सैन्य जगत और राजनीति में शोक की लहर: पूर्व राज्यपाल व लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा का देहरादून में निधन, कल हरिद्वार में दी जाएगी अंतिम विदाई

Activists holding banners in Hindi protesting outside a Dehradun college against the removal of Tilak and Kalawa from students. Police are present.

​देहरादून के निजी कॉलेज में तिलक और कलावा उतरवाने पर भारी बवाल, बजरंग दल ने किया जोरदार हंगामा

Leave a Comment