अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

लोकपर्व फूलदेई के साथ राजभवन में होगा वसंतोत्सव का आगाज, राज्यपाल ने किया निर्देशित

On: February 27, 2022 8:14 AM
Follow Us:

राजभवन में वसंतोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस साल मार्च माह में उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई पर्व के आयोजन के साथ राजभवन में वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए राज्यपाल (सेनि) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 8 और 9 मार्च को राजभवन में रंग बिरंगे फूलों के साथ वसंतोत्सव की खुशबू बिखरेगी.

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से उत्तराखंड में फ्लोरीकल्चर व एरोमेटिक पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही इसमें राज्य के दूर दराज के पुष्प सहित जड़ी-बूटियों, सगंध और जैविक खेती उत्पादों के काश्तकारों के लिए प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित होगा. राजभवन में नन्हीं बालिकाएं फूलदेई पर्व की औपचारिकता को पूरा करेंगी.

यह भी पढ़े – दहेज में बाइक नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को दिया तलाक, पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज

वहीं, इस बार राजधानी के विभिन्न चौराहों पर फूल बेचने वाले लोग भी इस वसंतोत्सव में प्रतिभाग कर सकेंगे. उत्सव में फूलों के साथ सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी लगेगी, जिससे कि छोटे-छोटे उद्यमियों को भी अपनी कला दिखाने का अवसर मिल सके. इस उत्सव के दौरान 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक और 9 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम जनता के लिए प्रदर्शनी खुली रहेगी. 8 मार्च शाम को संस्कृति विभाग की ओर से लोक कलाकारों द्वारा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जाएगी.

इस मौके पर राज्यपाल (सेनि) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी बूटी और जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ब्रांड एंबेसडर को सम्मानित करेंगे. साथ ही स्पेशल पोस्टर कवर पर यमुना तुलसी का चित्रण होगा. राजभवन में फूलों व प्राकृतिक सौंदर्य पर आधारित फोटो प्रदर्शनी पेंटिंग व विशेष डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी लगेगी. कार्यक्रम में आईटीबीपी और आईएमए बैंड की भी आकर्षक प्रस्तुति रहेगी. इसमें 33 विभाग और संस्थाएं प्रतिभाग करेंगे. वहीं राज्यपाल ने 92 केंद्रीय संस्थानों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment