अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड STF को बड़ी सफलता, हजारों रुपए का इनामी बदमाश दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

On: February 21, 2022 10:02 AM
Follow Us:

इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विगत दिनों स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिया  कार्यावाही के फलस्वरुप जनपद हरिद्वार के थाना मंगलौर मे पंजीकृत *मु0अ0प0 संख्या 252/2004 धारा 395/397/412 भा0द0वि0 मे विगत 18 वर्षों से फरार वांछित/इनामी अपराधी शकील उर्फ पहलवान पुत्र भोला उर्फ वाला निवासी साहब पुरी तकिया मोहल्ला मुजफ्फरनगर को दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अपराधी शकील उर्फ पहलवान द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर हरिद्वार कस्बा मंगलोर में मोहम्मद सजर पुत्र नफीस अहमद के घर मे तमंचा और चाकू से लैस होकर बल प्रयोग कर नकदी जेवरात आदि सामान लूट कर ले गए थे जिस संबंध में थाना मंगलौर में मुकदमा अपराध संख्या 252/04 पंजीकृत किया गया था।
इस घटना मे संलिप्त कुल 07 अपराधियों मे से 05 की गिरफ्तारी हो चुकी थी, 01 मुठभेड मे मारा गया था

यह भी पढ़े –  बजरंग दल के कार्यकर्ता की हुई हत्या, स्कूल-कॉलेज बंद , शहर में धारा 144 लागू

अभियुक्त शकील उर्फ पहलवान तभी से इस मुकदमे मे फरार चल रहा था। अभियुक्त शकील उर्फ पहलवान के निरन्तर फरार रहने के कारण वर्ष 2008 मे उसके घर की कुर्की की जा चुकी है।
इस अपराधी के बारे मे जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि यह एक शातिर किस्म का अपराधी है, पूर्व में भी दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में लूट व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कई मुकदमे इसके विरुद्द दर्ज हैं

अभियुक्त शकील उर्फ पहलवान का एक अन्य साथी नौशाद उर्फ छोटा पुत्र हकीमुद्दीन निवासी सरधना मेरठ जो इसके साथ कई अपराधिक वारदतों मे संलिप्त था को दिनांक 22-03-2005 जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारा गया

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 मे जनपद मुजफ्फरनगर मे पुलिस मुठभेड के दौरान अपराधी शकील उर्फ पहलवान के पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया था

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment