अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पत्नी से विवाद के बाद सिरफिरे ने फूंकी एक दर्जन गाड़ियां और दुकान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: February 21, 2022 8:05 AM
Follow Us:

पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने पत्नी के विवाद के बाद नशे की हालत में एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी. साथ ही दो दुकानों और एक ठेली को भी फूंका दिया. पटेलनगर पुलिस ने सिरफिरे को रविवार शाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ब्राह्मणवाला से गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को कल सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी.

दरअसल, पटेलनगर पुलिस को परवेज नाम के शख्स ने शनिवार देर रात सूचना दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गद्दों की दुकान में आग लगा दी और उसे भी जलाने की कोशिश की. इसी क्रम में आईएसबीटी चौकी के पास मुस्कान चौक पर एक टायर की दुकान में आग लगाई गई. इसके अलावा कई जगहों पर अन्य बाइकों में भी आग लगाई गई. सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

यह भी पढ़े – धुमाकोट-भौन सड़क मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक घायल

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आज शाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी 35 वर्षीय इरफान ब्राह्मणवाला के महबूब कॉलोनी का रहने वाला है. पटेल नगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी के मुताबिक उसकी पत्नी के साथ पिछले एक वर्ष से विवाद चल रहा है. उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायके मेरठ में रह रही है. वह दो तीन बार उसे लेने भी जा चुका है लेकिन पत्नी नहीं आई.

रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की रात उसकी पत्नी से उसकी फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद यह घर से बैग लेकर निकल गया. पहले इसने आइएसबीटी के पास मुस्कान चौक पर टायरों की दुकान में आग लगाई. उसके बाद क्लेमन्टाउन क्षेत्र में बाइकों में आग लगाई, फिर यह रेलवे स्टेशन गया. उससे पहले इसने रेलवे स्टेशन के आसपास भी कई बाइकों में आग लगाई, फिर वापस लौटकर यह ब्राह्मणवाला आया. जहां पर इसने बाइकों में आग लगाई और एक सोफे की दुकान में भी आग लगाई. आरोपी नशे का आदी है. इसकी नशे की आदत से परेशान होकर ही इसकी बीवी इसे छोड़कर चली है. अभी उसके घर में इसकी मां और भाई हैं, जो दर्जी का काम करते हैं.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

देहरादून कोर्ट परिसर: पुलिस और वकील दुष्कर्म के दोषी देवेंद्र को ले जाते हुए।

उत्तराखंड: कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले दरिंदे को मिली सजा, जमानत मिलते ही दोबारा किया था नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

Leave a Comment