अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

तुंगनाथ मंदिर में जमी पांच फीट बर्फ, मुश्किल रास्तों को पार कर पहुंच रहे सैलानी

On: February 21, 2022 6:17 AM
Follow Us:

तृतीय केदार से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ धाम बर्फबारी से ढक चुका है. यहां मंदिर में पांच से छह फीट तक बर्फ जमी है. बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सैकड़ों की संख्या में पर्यटक हर दिन यहां पहुंच रहे हैं. हालांकि तुंगनाथ भगवान के कपाट बंद हैं, बावजूद इसके पर्यटक यहां पहुंचकर बर्फबारी का आनंद लेकर बाबा का आशीर्वाद ले रहे हैं.

समुद्रतल से तेरह हजार फुट की ऊंचाई पर तुंगनाथ मंदिर स्थित है, जो पंचकेदारों में एक केदार है और सबसे ऊंचाई पर भी स्थित है. यह मंदिर हजारों वर्ष पुराना माना जाता है और यहां भगवान शिव की पंच केदारों में से एक के रूप में पूजा होती है. ऐसा माना जाता है की इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया था, जो कुरुक्षेत्र में हुए नरसंहार के कारण पांडवों से रुष्ट थे.

यह भी पढ़े – आज होगी हाईकोर्ट में फांसी की सज़ा पर सुनवाई,नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का है मामला

तुंगनाथ की चोटी तीन धाराओं का स्रोत है, जिनसे अक्षकामिनी नदी बनती है. चोपता राजमार्ग से तुंगनाथ मंदिर तीन किलोमीटर दूर स्थित है. कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यहां विवाह से पहले तपस्या की थी. तुंगनाथ धाम से डेढ़ किमी की चढ़ाई चढ़ने के बाद चैदह हजार फीट पर चंद्रशिला नामक चोटी है. इन दिनों तुंगनाथ धाम पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है.

चोपता बाजार से तुंगनाथ धाम तक रास्ते में बर्फ पड़ी हुई है, जिससे होकर पर्यटक तुंगनाथ पहुंच रहे हैं. तुंगनाथ धाम पहुंचना इतना आसान नहीं है. यहां पहुंचने के लिए खासी सावधानी बरतने की जरूरत है. तुंगनाथ धाम पहुंचने के लिए बर्फ के रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो काफी कठिन होता है. जनवरी, फरवरी और मार्च के महीनों में आमतौर पर बर्फ की चादर ओढ़े इस स्थान की सुंदरता जुलाई व अगस्त के महीनों में देखते ही बनती है.

इन महीनों में यहां मीलों तक फैले मखमली घास के मैदान और उनमें खिले फूलों की सुंदरता देखने योग्य होती है. इसलिए पर्यटक इसकी तुलना स्विट्जरलैंड से करते हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

ऋषिकेश स्वर्गाश्रम में गंगा किनारे प्री-वेडिंग शूट कराते कपल और रेतीला तट।

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में बनेगा भव्य प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन: गंगा तट पर मिलेगा समुद्री ‘बीच’ जैसा अनुभव

Leave a Comment