अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को मिलेगा दोगुना नकद इनाम, शासन ने जारी किए 15 करोड़ रुपये

On: May 21, 2025 10:05 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य शासन ने इन विजेताओं के लिए 15 करोड़ रुपये की नगद इनाम राशि जारी कर दी है। प्रदेश के लगभग 240 खिलाड़ी, जिन्होंने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं, अब शीघ्र ही इस प्रोत्साहन राशि का लाभ उठा सकेंगे।

खास बात यह है कि इस बार सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर मिलने वाली नकद राशि को दोगुना कर दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक किसी भी राज्य ने राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को इतनी बड़ी राशि नहीं दी है।

बीते सप्ताह कैबिनेट बैठक में खेल मंत्री ने इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था, जिसे त्वरित स्वीकृति मिल गई। मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्णय लेते हुए इनाम राशि के लिए बजट जारी करने के निर्देश दिए। अब शासन द्वारा राशि जारी कर दी गई है और शीघ्र ही एक भव्य कार्यक्रम में सभी पदक विजेताओं को इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, सरकार की ओर से पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को न सिर्फ सम्मान, बल्कि भविष्य की सुरक्षा भी मिलेगी।

यह कदम राज्य सरकार की खेलों और खिलाड़ियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढें- उत्तराखंड सरकार की नई पहल: रायपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम को मिलेगा ‘रजत जयंती खेल परिसर’ का नया नाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून पुलिस द्वारा एक महिला को गिरफ्तार कर ले जाते हुए एक न्यूज़-स्टाइल फोटो। महिला रो रही है और पुलिस उसे पटेलनगर कोतवाली के बाहर ले जा रही है। बगल में एक सूचना बोर्ड लगा है जिस पर घटना से जुड़ी जानकारी हिंदी में लिखी है।"

प्यार में अंधी पत्नी की खौफनाक साजिश: प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिया जहर, देहरादून के दून अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, यमुना नदी में गिरी कार; दो युवाओं की दर्दनाक मौत से पसरा मातम

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में  दर्दनाक हादसा- नौगांव पुरोला मार्ग पर  बोलेरो गाड़ी  गहरी खाई में गिरी, 4 युवक गम्भीर रूप से घायल

Leave a Comment