अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

3 जनवरी को मसूरी पहुंचेगी बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा, स्वागत की तैयारी तेज

On: February 14, 2022 5:16 PM
Follow Us:

3 जनवरी को मसूरी पहुंचेगी बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा, स्वागत की तैयारी तेज

मसूरी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) नजदीक हैं. चुनाव से पहले जनता को सरकार की योजनाएं बताने के लिए बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा चल रही है. 17 दिसंबर से उत्तराखंड में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा चल रही है. गढ़वाल मंडल में बीजेपी की संकल्प यात्रा 3 जनवरी को मसूरी पहुंचेगी. नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी.

बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का स्वागत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दिलाराम चौक पर किया जाएगा. उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा. इस अवसर पर सालावाला पुल के पास मसूरी में बीजेपी की आम सभा भी होगी. आयोजित होने वाली आम सभा को संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहेंगे.

यह भी पढ़े – देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने पढ़ाया नियमों का पाठ, पालन न करने पर की कार्रवाई

बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा के 3 जनवरी को मसूरी नगर में पहुंचने के लिए स्वागत की तैयारी चल रही है. यात्रा के भव्य स्वागत हेतु पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी उनियाल संयोजक नामित किये गये हैं. इस अवसर पर मसूरी में आयोजित होने वाली सभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय भाजपा नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, उद्योग मंत्री गणेश जोशी सहित कई अन्य उपस्थित रहेंगे.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment