Mussoorie Accident: 5 Key Details of Tourist Tempo Traveller
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Mussoorie Accident: मसूरी झील के पास हुआ हादसा, पैरापिट तोड़कर खाई में गिरा वाहन

On: November 12, 2026 5:29 PM
Follow Us:

Mussoorie Accident: जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर हरिद्वार से पर्यटकों को लेकर मसूरी आ रहा था। गुरुवार देर शाम जब वाहन मसूरी झील के पास मल्होत्रा होमस्टे के नजदीक पहुंचा, तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन सड़क किनारे बने पैरापिट को तोड़ते हुए करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के दौरान टेंपो ट्रैवलर नीचे पेड़ों के बीच जाकर अटक गया। यही वजह रही कि वाहन खाई में और नीचे नहीं जा सका और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में टेंपो ट्रैवलर का पहिया सड़क के किनारे चला गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में स्थानीय लोगों ने मदद की। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए उपजिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। वाहन का पेड़ों के बीच अटकना यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हुआ।

READ: जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद कोलेट क्रेस्स ने संभाली एनवीडिया की कमान

Mussoorie Accident गुजरात के पांच परिवारों के 20 पर्यटक थे सवार

मसूरी कोतवाली के प्रभारी नरेंद्र सिंह गहलावत के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में गुजरात के पांच परिवारों के कुल 20 पर्यटक सवार थे, जो फिलहाल मुंबई में रहते हैं। हादसे में सखी पटेल (45) को हल्की चोटें आई हैं। कुछ यात्रियों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस

मसूरी में पर्यटकों से भरे वाहन के खाई में गिरने की घटना ने पहाड़ी सड़कों पर सफर के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को फिर सामने ला दिया है। फिलहाल हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन अनियंत्रित किन परिस्थितियों में हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Disaster Compensation: आपदा पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार की बड़ी राहत, मृतक परिजनों को अब मिलेंगे 8 लाख रुपये

Auli Skiing Competition 2026

Auli Skiing Competition 2026: 15 साल से बंद स्नो मेकिंग मशीनों का सफल ट्रायल, औली में फिर जगे विंटर गेम्स के आसार

CM Yogi Akhilesh Controversy

CM Yogi Akhilesh Yadav Controversy: ‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते’, घुसपैठिया बयान पर योगी का पलटवार!

Uttarakhand Disaster Relief Assistance: आपदा में मौत पर अब मिलेंगे ₹8 लाख, मकान से लेकर फसल तक बढ़ी मुआवजा राशि

Haridwar Ganga Cleaning

Haridwar Ganga Cleaning: अर्धकुंभ 2027 से पहले गंगा में लगेगा खास सिस्टम, फूल-प्लास्टिक समेत कचरे को रोकेगा ट्रैश बूम इंटरसेप्टर!

Uttarakhand Congress Signature Campaign 2026

Uttarakhand Congress Protest: 23 नवंबर को राजभवन तक पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस, धामी सरकार के खिलाफ जुटाए जा रहे हस्ताक्षर

2 thoughts on “Mussoorie Accident: मसूरी झील के पास हुआ हादसा, पैरापिट तोड़कर खाई में गिरा वाहन”

Leave a Comment