चमोली में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, छह छात्र सुरक्षित - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, छह छात्र सुरक्षित

On: December 27, 2025 8:30 AM
Follow Us:

चमोली जनपद में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 5:45 बजे अनिमठ–हेलंग मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन (संख्या UK 08 AK 0468) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन में कुल छह छात्र सवार थे, जो देहरादून के मंडुवाला क्षेत्र के निवासी हैं और ओली से वापस लौट रहे थे।

हादसे में वाहन चालक सागर को हल्की और सामान्य चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, 108 एंबुलेंस सेवा और आर्मी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल चालक को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रशासन द्वारा छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की जा रही है। गनीमत रही कि हादसा गंभीर नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

वाहन में सवार व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • सागर, पुत्र सोहन सिंह, निवासी बनबसा, जनपद चंपावत, उम्र 20 वर्ष (चालक)
  • गौरव, पुत्र दीपक सिंह, निवासी टनकपुर, जनपद चंपावत, उम्र 19 वर्ष
  • शशांक भट्ट, पुत्र महेश भट्ट, निवासी धारचूला, उम्र 19 वर्ष
  • अभिषेक केशरवानी, पुत्र रमेश चंद्र, निवासी सूरवाल, थाना राजापुर, जिला चित्रकूट, उम्र 19 वर्ष
  • शिवम, पुत्र सर्वेश चंद्र, निवासी सूरवाल, थाना राजापुर, जिला चित्रकूट, उम्र 19 वर्ष
  • दक्ष, पुत्र रमेश कुमार, निवासी टनकपुर, उम्र 19 वर्ष

स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

​Urmila Sanawar Bail: हरिद्वार जेल से रिहाई का रास्ता साफ, लेकिन देहरादून पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

अमित शाह की देहरादून रैली: Dehradun rally में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन और चुनावी रणनीति

Leave a Comment