आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: कुरनूल में बस में लगी आग, 20 की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया शोक - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: कुरनूल में बस में लगी आग, 20 की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया शोक

On: October 24, 2025 4:58 AM
Follow Us:

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई, जिससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना कुरनूल के कल्लूर मंडल स्थित चिन्नाटेकुर गांव के पास हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर हुई।

पुलिस के अनुसार, बस की टक्कर एक मोटरसाइकिल से हुई थी। टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिससे उसका ईंधन टैंक फट गया और आग भड़क उठी। हादसे के समय बस में 41 यात्री सवार थे। अचानक लगी आग के कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई लोग बस के अंदर ही फंस गए, जबकि कुछ ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कुरनूल संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक कोया प्रवीण ने बताया कि 19 यात्री, दो बच्चे और दोनों चालक हादसे में बाल-बाल बचे हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बस का दरवाजा जाम हो गया था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए और कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कुरनूल की जिला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 3:00 से 3:10 बजे के बीच हुआ। बस में सवार 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अब तक 11 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि शेष की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे और आग लगने के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस पूरी तरह राख में बदल गई। बताया जा रहा है कि बस के अधिकांश यात्री हैदराबाद के निवासी थे। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुए बस अग्निकांड में कई लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक प्रकट किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी संदेश में उन्होंने कहा, “कुरनूल जिले में हुए हादसे से मैं गहरे दुख में हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।” उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी इस हादसे को ‘बेहद दर्दनाक’ बताया। उन्होंने कहा, “कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। राज्य सरकार की ओर से घायलों और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज कर दिया है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल से बस का मलबा हटाकर सड़क को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment