देहरादून :वॉट्सएप से बिछाया जाल और टेलीग्राम से जोड़कर खाता कर दिया खाली, गूगल रिव्यू का झांसा देकर 70 लाख ठगे - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून :वॉट्सएप से बिछाया जाल और टेलीग्राम से जोड़कर खाता कर दिया खाली, गूगल रिव्यू का झांसा देकर 70 लाख ठगे

On: September 23, 2025 5:28 AM
Follow Us:

व्हाट्सएप से मिला मैसेज, टेलीग्राम पर फंसाया

हरिद्वार के सिडकुल निवासी विकास (बदला हुआ नाम) बेरोजगार हैं। दो सितंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें गूगल पर रिव्यू लिखने के बदले आकर्षक वेतन का लालच दिया गया। रोजगार की तलाश में जुटे विकास ने प्रस्ताव मान लिया। ठगों ने उन्हें टेलीग्राम लिंक भेजकर एक ग्रुप से जोड़ लिया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सीएमई ग्रुप के नाम पर टास्क और झूठा निवेश

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

टेलीग्राम पर खुद को सीएमई ग्रुप कंपनी की सदस्य बताने वाली इशिका पटेल ने उन्हें टास्क दिया और पहले 15,000 रुपये जमा करने को कहा। रकम ट्रांसफर करने के बाद आरोपियों ने नकली वेबसाइट दिखाकर भरोसा दिलाया कि यहां निवेश करने पर 50% तक का मुनाफा मिलेगा। धीरे-धीरे विकास को दूसरे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और लगातार निवेश करने के लिए दबाव बनाया गया।

कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर ठगे लाखों

जब विकास ने मुनाफा निकालने की कोशिश की तो उन्हें मना कर दिया गया और कथित “फाइनेंशियल विभाग” से संपर्क करने को कहा गया। वहां उन्हें बताया गया कि उनका क्रेडिट स्कोर कम है, इसलिए रकम निकालने के लिए पहले आठ लाख रुपये और जमा करने होंगे। ठगों ने यकीन दिलाया कि भुगतान के बाद उनका पैसा तुरंत रिलीज हो जाएगा। मगर पैसे देने के बाद भी रकम नहीं मिली, उल्टा टैक्स जमा करने की मांग कर दी गई।

पूरी जमा-पूंजी और 40 लाख का लोन भी गंवाया

ठगों ने टैक्स न देने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, जिससे घबराकर विकास ने बार-बार पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस बीच उन्होंने 40 लाख रुपये का लोन लेकर भी रकम जमा की। कुल मिलाकर उनकी जिंदगी की कमाई और लोन समेत 70.31 लाख रुपये साइबर ठगों के खातों में चले गए।

पुलिस में मामला दर्ज, जांच जारी

धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने हरिद्वार साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें- ऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण पर ताला, उपाध्यक्ष ने दी सख्त चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Ethanol Policy 2026 Impact: मक्का पर बढ़ा दबाव, क्या महंगे हो जाएंगे अंडे, चिकन और दूध?

​बागेश्वर में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का अधिवक्ताओं ने किया घेराव, लापता वकील की तलाश को लेकर हंगामा

​Rajasthan News: झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा, सड़क निर्माण के दौरान 8 मजदूरों की मौत

​Kedarnath Snowfall: बर्फबारी से बाबा केदार का हुआ प्राकृतिक अभिषेक, केदारनाथ धाम में जमी 6 इंच बर्फ, माइनस तापमान में भी दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

​Kotdwar news: कोटद्वार के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चाय के खोखे पर गिरा पेड़, एक की मौत

दीपावली पर धामी सरकार का बड़ा धमाका: शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ जारी, कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

Leave a Comment