टिहरी में चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, दर्जनभर घायल, राहत कार्य जारी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

टिहरी में चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, दर्जनभर घायल, राहत कार्य जारी

On: September 10, 2025 8:23 AM
Follow Us:

टिहरी में चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर नागणी के पास एक भीषण हादसा हुआ, जब चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही विश्वनाथ सेवा की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 12-13 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम कोटी कॉलोनी से रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस सेवाओं ने घायलों को उपचार के लिए खाड़ी अस्पताल और जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया। मृतकों के शव को निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया जा रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग किया। वर्तमान में राहत कार्य जारी है ताकि सभी घायल यात्री सुरक्षित रूप से इलाज के लिए अस्पताल पहुंच सकें और स्थिति पर काबू पाया जा सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बस चालक के अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थानीय प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढें- Uttarakhand:होटल कारोबारी के बेटे का अपहरण कर 25 लाख की फिरौती मांगी, फिर हत्या; क्राइम पेट्रोल देखकर बनाया प्लान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment