सगाई से पहले प्रेमी के साथ किया आत्महत्या का प्रयास, युवक की मौत, युवती गंभीर हालत में - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सगाई से पहले प्रेमी के साथ किया आत्महत्या का प्रयास, युवक की मौत, युवती गंभीर हालत में

On: August 12, 2025 7:57 AM
Follow Us:

हरिद्वार जिले के रुड़की में प्रेम प्रसंग के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक और युवती दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार भी हैं। दोनों के परिवार कुछ समय पहले भगवानपुर थाना क्षेत्र में आकर बस गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। युवक पहले से शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता था, जबकि युवती की जल्द ही सगाई होने वाली थी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पिछले सप्ताह दोनों घर से लापता हो गए थे, जिसके बाद परिवारजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों रुड़की के रहीमपुर गांव स्थित रेलवे फाटक के पास बारिश में खड़े नजर आ रहे थे। वीडियो में कुछ लोग उनसे सवाल करते हुए दिख रहे हैं कि वे कहां के रहने वाले हैं और वहां क्यों खड़े हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इसके तुरंत बाद दोनों ने ट्रेन के सामने कूदने का प्रयास किया। घटना में युवक की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

यह भी पढें- Uttarakhand: मौसम के मद्देनज़र बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा स्थगित, जिला प्रशासन का निर्णय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment