देहरादून पंचायत चुनाव: 2,079 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, 930 ने वापस लिया नामांकन - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून पंचायत चुनाव: 2,079 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, 930 ने वापस लिया नामांकन

On: July 13, 2025 9:11 AM
Follow Us:

देहरादून जनपद में पंचायत चुनावों को लेकर चुनावी प्रक्रिया अब अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है। नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। जानकारी के अनुसार, जिले में विभिन्न पंचायत पदों के लिए 930 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं, जबकि 310 नामांकन पत्रों को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया।

नाम वापसी और निरस्त नामांकनों के चलते अब 2,079 पद ऐसे हैं, जहां केवल एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में रह गया है। ऐसे में इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों को चुनाव परिणाम वाले दिन प्रमाण-पत्र सौंपे जाएंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

चुनाव विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दो जुलाई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में कुल 6,595 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। नामांकन वापसी और निरस्त होने की प्रक्रिया के बाद अब 6,285 नामांकन वैध माने गए हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जिला पंचायत सदस्य को छोड़कर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के कई पद ऐसे हैं, जिन पर केवल एक उम्मीदवार ही मैदान में रह गया है। ऐसे सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए माने जाएंगे।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। इस दिन छह विकासखंडों में प्रधान पद के लिए 114, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1,937 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 28 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

अब चुनाव चिन्हों का आवंटन 14 और 18 जुलाई को किया जाएगा। जिन पदों पर मुकाबला रह गया है, वहां प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

इस तरह देहरादून जिले में पंचायत चुनाव का स्वरूप लगभग स्पष्ट हो चुका है, जहां हजारों प्रत्याशी लोकतंत्र की इस बुनियादी प्रक्रिया में भाग लेने जा रहे हैं, वहीं 2,079 पदों पर पहले ही निर्विरोध प्रतिनिधि तय हो चुके हैं।

यह पढें- उत्तराखंड: अब बड़े स्तर पर कारोबार करेंगी सहकारी समितियां, खोलेंगी पेट्रोल पंप और होम स्टे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment