देहरादून में 125 किलो विस्फोटक बरामद, हिमाचल के तीन लोग हिरासत में - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में 125 किलो विस्फोटक बरामद, हिमाचल के तीन लोग हिरासत में

On: July 11, 2025 6:54 AM
Follow Us:

देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 किलो विस्फोटक बरामद किया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के विस्फोटक लेकर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, त्यूणी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से पांच पेटियां डायनामाइट मिलीं, जिनका कुल वजन लगभग 125 किलो था। इसके साथ ही कार से दो डिब्बे डेटोनेटर, एक रोल लाल रंग की वायर और एक बंडल आसमानी रंग की बत्ती भी बरामद हुई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस द्वारा वाहन में सवार लोगों से विस्फोटक सामग्री के परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 3/7 के तहत थाना त्यूणी में मुकदमा दर्ज कर लिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं:

रिंकू पुत्र पानू राम, ग्राम बलंग, थाना ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 37 वर्ष

रोहित पुत्र बिशन सिंह, ग्राम रोणाहाट, थाना सिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 19 वर्ष

सुनील पुत्र केवल राम, ग्राम सैडोली, थाना कोटखाई, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 38 वर्ष

बरामद सामग्री का विवरण:

5 पेटी डायनामाइट, कुल वजन लगभग 125 किलो

2 डिब्बे डेटोनेटर

1 रोल लाल रंग की वायर

1 बंडल आसमानी रंग की बत्ती

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि यह विस्फोटक कहां ले जाया जा रहा था और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

यह भी पढें- कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने मानवता की सेवा में पेश की मिसाल, मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.5 करोड़ रुपये का योगदान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment