कार्बेट सफारी के दौरान सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, अनफिट वाहन में कराई गई सवारी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कार्बेट सफारी के दौरान सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, अनफिट वाहन में कराई गई सवारी

On: July 9, 2025 9:28 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्बेट टाइगर रिजर्व यात्रा के दौरान एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री जिस वाहन से सफारी पर गए थे, उसकी फिटनेस वैधता पांच साल पहले ही समाप्त हो चुकी थी। यह मामला इंटरनेट मीडिया पर सामने आते ही हड़कंप मच गया और राज्य सरकार ने त्वरित संज्ञान लिया।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस चूक की तस्वीरें और जानकारी वायरल होने के बाद वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही वीआईपी सुरक्षा मानकों के विरुद्ध है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी ने 6 जुलाई को रामनगर के पास कार्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी का आनंद लिया था। लेकिन जिस जिप्सी वाहन में उन्हें सवारी कराई गई, उसकी फिटनेस की वैधता वर्ष 2019 में ही समाप्त हो गई थी। अधिकारियों की इस अनदेखी से मुख्यमंत्री की सुरक्षा को जोखिम में डाल दिया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

सोशल मीडिया पर मामला गरमाने के बाद संबंधित वाहन की फिटनेस आनन-फानन में नवीनीकृत कराई गई। अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री स्तर की सुरक्षा में इस तरह की लापरवाही कैसे हुई और जिम्मेदारी किसकी थी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह चूक लापरवाही थी या सिस्टम की गंभीर खामी।

यह भी पढ़ें : अनुपूरक बजट की तैयारी में जुटी सरकार, मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में सक्रिय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment