केदारनाथ यात्रा में नशे पर सख्ती, एलएसडी के साथ यात्री गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

केदारनाथ यात्रा में नशे पर सख्ती, एलएसडी के साथ यात्री गिरफ्तार

On: July 5, 2025 6:45 AM
Follow Us:

चारधाम यात्रा के दौरान नशे की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर के चलते नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से आए एक यात्री को पकड़ा है। आरोपी शशिकांत को उत्तराखंड के फाटा क्षेत्र में दबोचा गया, जहां से उसके पास से 0.26 ग्राम एलएसडी ड्रग बरामद की गई।

एनसीबी देहरादून की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह छापेमारी की। पूछताछ के दौरान शशिकांत ने स्वीकार किया कि उसने यह ड्रग निजी इस्तेमाल के लिए मंगाई थी, जो संभवतः डाक या पार्सल के माध्यम से पहुंची। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी किसी ड्रग नेटवर्क से जुड़ा था या स्थानीय स्तर पर नशे की बिक्री में शामिल था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि चारधाम यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा के दौरान नशीली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि किसी भी रूप में नशे की मौजूदगी को यात्रा क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इस पवित्र यात्रा को शुद्ध और सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : देहरादून के डालनवाला में दोस्ती के रिश्ते को किया तार-तार, मामूली विवाद में युवक ने साथी की हथौड़े से हत्या की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment