बदरीनाथ हाईवे पिनौला में बोल्डर गिरने से बंद, तीर्थयात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बदरीनाथ हाईवे पिनौला में बोल्डर गिरने से बंद, तीर्थयात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

On: June 25, 2025 5:21 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चमोली जनपद में मंगलवार सुबह एक बार फिर मौसम ने तीर्थयात्रियों की राह रोक दी। गोविंदघाट के निकट पिनौला क्षेत्र में भारी बारिश के चलते चट्टान से टूटकर बड़े-बड़े बोल्डर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरे, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके चलते बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की ओर जा रहे यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनज़र रोक दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर पहुंच गई और मार्ग से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में रातभर हुई बारिश के कारण चट्टानों से लगातार पत्थर खिसकने की आशंका बनी हुई है, जिससे प्रशासन सतर्क है। दोनों दिशाओं से तीर्थयात्रा के वाहन फंसे हुए हैं और हाईवे को खोलने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने और बोल्डर हटाए जाने के बाद ही तीर्थयात्रियों को आगे भेजा जाएगा। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस बीच केदारनाथ क्षेत्र में भी खराब मौसम ने परेशानी बढ़ा दी है। लगातार तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग में यात्रियों को रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले सभी पैदल पड़ावों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी सुरक्षा प्रबंध सख्ती से लागू किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति के दौरे पर नैनीताल में ट्रैफिक प्लान लागू, तीन दिन रूट रहेगा डायवर्ट; यहां देखें डिटेल्स

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment