उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: दीवार ढहने से परिवार के चार सदस्यों की मौत, मासूम बच्चे भी शामिल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: दीवार ढहने से परिवार के चार सदस्यों की मौत, मासूम बच्चे भी शामिल

On: June 20, 2025 5:42 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी जिले के मोरा तोक (गुजर बस्ती), राजस्व ग्राम ओडाटा में एक बेहद दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। शुक्रवार देर रात करीब दो बजे एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में 26 वर्षीय गुलाम हुसैन, उनकी 23 वर्षीय पत्नी रुकमा खातून, तीन वर्षीय बेटा आबिद और महज दस महीने की बेटी सलमा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, स्थानीय राजस्व टीम, एसडीआरएफ और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य बिना देर किए शुरू किया गया, लेकिन दुर्भाग्य से चारों की जान नहीं बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाया गया, मगर तब तक पूरा परिवार जीवन की जंग हार चुका था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दीवार गिरने की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश और मकान की कमजोर संरचना को संभावित कारण माना जा रहा है। इस दुर्घटना ने इलाके के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है, और हर आंख नम है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। स्थानीय समाज में इस हृदय विदारक हादसे ने गहरा असर छोड़ा है, और लोग मांग कर रहे हैं कि कमजोर भवनों की समय रहते जांच कर जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तनाव: तीर्थयात्रियों और पार्किंग कर्मचारियों में भिड़ंत, 5 गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment