हरिद्वार भूमि घोटाले की जांच तेज़, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी के कार्यकाल का होगा विशेष ऑडिट - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार भूमि घोटाले की जांच तेज़, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी के कार्यकाल का होगा विशेष ऑडिट

On: June 20, 2025 6:47 AM
Follow Us:

हरिद्वार नगर निगम में सामने आए बहुचर्चित भूमि घोटाले को लेकर पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शासन ने चौधरी के 16 माह के कार्यकाल की गहन जांच के लिए विशेष लेखा परीक्षा की व्यवस्था की है। ऑडिट निदेशालय ने दो वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की निगरानी में एक विशेष समिति गठित की है, जिसे आगामी 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

आरोप है कि नगर निगम ने एक अनुपयुक्त और कचरे के ढेर के पास स्थित 35 बीघा कृषि भूमि को बिना ठोस आवश्यकता के 54 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा। इस संदिग्ध खरीद की ज़िम्मेदारी तत्कालीन नगर आयुक्त और वर्तमान में निलंबित आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी के कार्यकाल से जुड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस प्रकरण की पारदर्शी जांच को प्राथमिकता दी जा रही है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

ऑडिट कार्य के लिए उप निदेशक विजय प्रताप सिंह को पर्यवेक्षक और सहायक निदेशक रजत मेहरा को सहायक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। विशेष लेखा परीक्षा समिति का नेतृत्व लेखा परीक्षा अधिकारी किशन सिंह बिष्ट करेंगे। समिति में अन्य सदस्यों के रूप में संजय गुप्ता, ओम प्रकाश, भूपेंद्र सिंह और विमल मित्तल शामिल हैं। इन अधिकारियों को जांच के दौरान किसी अन्य कार्य में नहीं लगाया जाएगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

समिति को कार्य के लिए नगर निगम की ओर से एक पृथक कार्यालय उपलब्ध कराया जाएगा, जहां पर्यवेक्षक अधिकारियों की निगरानी में ऑडिट कार्य निष्पादित होगा। शासन की मंशा स्पष्ट है—सार्वजनिक धन की बर्बादी पर लगाम लगाना और दोषियों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना।

यह भी पढ़ें : देहरादून दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, करेंगी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment