Dehradun :तेज रफ्तार वाहन से अर्धनग्न युवक ने युवती से की अश्लील हरकत, मामला तूल पकड़ने पर आईजी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun :तेज रफ्तार वाहन से अर्धनग्न युवक ने युवती से की अश्लील हरकत, मामला तूल पकड़ने पर आईजी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

On: June 17, 2025 6:42 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड की शांत वादियों में बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक लगातार अनुशासनहीनता और अश्लीलता की सीमाएं लांघते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी देहरादून का है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी सवार एक युवती से खुलेआम अभद्रता की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

वायरल वीडियो में एक युवक उत्तर प्रदेश नंबर की मारुति इको कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्कूटी सवार युवती को आपत्तिजनक इशारे करते हुए दिख रहा है। इस दौरान वाहन तेज गति से चल रहा है, जो न केवल नैतिकता बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों की भी अनदेखी है। वीडियो में युवक अर्धनग्न अवस्था में नजर आ रहा है, जो इस कृत्य को और भी शर्मनाक बना देता है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना का संज्ञान लेते हुए आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने एसएसपी देहरादून अजय सिंह को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो में दिख रहे वाहन और उसमें सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे मामले, पुलिस की चुनौती बढ़ी

गौरतलब है कि उत्तराखंड की सड़कों पर बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक अक्सर रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी और अब अश्लील हरकतों से कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी रायवाला-ऋषिकेश मार्ग, मसूरी रोड और जौलीग्रांट जैसे इलाकों में इस तरह के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

रविवार को भी रायवाला क्षेत्र में एक चलते वाहन से डमी रायफल लहराते हुए सात युवकों और दो युवतियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह दिखाता है कि राज्य की सड़कों को ‘स्टंट ज़ोन’ या ‘उपद्रव स्थल’ समझने वालों के हौसले अभी भी बुलंद हैं, बावजूद इसके कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की जरूरत

उत्तराखंड पुलिस बार-बार चेतावनी जारी कर रही है कि राज्य की सड़कों पर अनुशासनहीनता और अश्लीलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बावजूद इसके, इस तरह की घटनाओं का बार-बार सामने आना न केवल प्रशासन की चिंता बढ़ा रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। साथ ही, सोशल मीडिया पर अश्लीलता और अव्यवस्था फैलाने वालों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment