दून की हवा में घुला जहर: पर्यटक वाहनों से बढ़ा वायु प्रदूषण, 676 गाड़ियों पर दो करोड़ का जुर्माना - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दून की हवा में घुला जहर: पर्यटक वाहनों से बढ़ा वायु प्रदूषण, 676 गाड़ियों पर दो करोड़ का जुर्माना

On: June 17, 2025 8:01 AM
Follow Us:

राजधानी देहरादून की आबोहवा इन दिनों तेजी से बिगड़ रही है। खासकर गर्मी की छुट्टियों और सप्ताहांत के दौरान यहां पहुंच रहे हजारों वाहनों से निकल रहे जहरीले धुएं ने दून घाटी की फिजा को बीमार कर दिया है। शहर में बढ़ती वाहन संख्या के चलते हवा में प्रदूषण के स्तर ने खतरनाक स्थिति पैदा कर दी है।

हाल ही में परिवहन विभाग ने प्रदूषण फैलाने वाले 676 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब दो करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। जांच में सामने आया कि इन वाहनों के उत्सर्जन में कार्बन मोनोऑक्साइड, पीएम-10, नाइट्रोजन ऑक्साइड, बिना जले हाइड्रोकार्बन, सीसा और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसें मौजूद थीं, जो सीधे तौर पर आमजन की सेहत पर असर डाल रही हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी वाहन आवाजाही ने दून के पर्यावरणीय संतुलन को और अधिक बिगाड़ दिया है। विशेषकर शनिवार और रविवार को दून में आने वाले पर्यटकों की भीड़ से वायु गुणवत्ता और ज्यादा खराब हो रही है। इन दो दिनों में वायु प्रदूषण का स्तर सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

विशेषज्ञों का कहना है कि कार्बन मोनोऑक्साइड और पीएम-10 जैसे सूक्ष्म कण सांस संबंधी बीमारियों, फेफड़ों में संक्रमण और हृदय रोगों का खतरा बढ़ाते हैं। बढ़ते प्रदूषण के चलते बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की सेहत पर गहरा असर पड़ रहा है।

दून की बिगड़ती वायु गुणवत्ता एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है, जिसे लेकर पर्यावरण प्रेमियों के साथ-साथ जिम्मेदार विभागों को भी सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

यह भी पढें- केदारनाथ हादसे के बाद फिर शुरू हुई चारधाम हेली सेवा, सीएम धामी ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment