चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को मिल रही चलती-फिरती एटीएम की सुविधा, सेना के जवानों को भी मिल रहा लाभ - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को मिल रही चलती-फिरती एटीएम की सुविधा, सेना के जवानों को भी मिल रहा लाभ

On: June 17, 2025 11:14 AM
Follow Us:

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए चारधाम यात्रा मार्गों पर नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभिनव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सहकारिता विभाग ने ‘चलते-फिरते एटीएम वैन’ की सुविधा शुरू की है, जिससे तीर्थयात्री अब ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों में भी आसानी से नकदी निकाल पा रहे हैं।

चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को पैसों की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए उत्तराखंड सहकारिता विभाग और जिला सहकारी बैंक ने मिलकर विशेष मोबाइल एटीएम वैन की तैनाती की है। ये वैन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों के प्रमुख स्थानों पर तैनात की गई हैं। श्रद्धालु इन चलते-फिरते एटीएम से सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से नकदी निकाल पा रहे हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस सेवा का लाभ केवल श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि भारत-चीन सीमा पर तैनात सुरक्षाबल भी ले रहे हैं। चमोली जिले के माणा गांव के आसपास तैनात जवान बड़ी संख्या में एटीएम वैन का उपयोग कर रहे हैं। यह सेवा सीमावर्ती क्षेत्रों में नकदी की किल्लत को दूर करने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस समय चार एटीएम वैन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री रूट पर सक्रिय हैं। ये वैन 24 घंटे सेवा देने में सक्षम हैं और सबसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह सेवा पिछले वर्ष भी शुरू की गई थी और यात्रियों से इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

इस वर्ष सहकारिता विभाग ने माणा गांव से लेकर सोनप्रयाग, गंगोत्री और यमुनोत्री तक मोबाइल एटीएम सेवा को विस्तार दिया है। नाबार्ड के सहयोग से संचालित इन एटीएम वैनों ने तीर्थयात्रियों की नकदी जरूरतों को काफी हद तक आसान बना दिया है।

श्रद्धालुओं द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है। सरकार का यह प्रयास यह सुनिश्चित करता है कि यात्रा के दौरान पैसों की दिक्कत श्रद्धालुओं की आस्था में बाधा न बने और वे बिना किसी वित्तीय चिंता के अपनी तीर्थयात्रा पूरी कर सकें।

यह भी पढ़े – दिल्ली दौरे पर सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, रखे राज्यहित के कई अहम प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment