हरिद्वार में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा, ऑपरेशन सिंदूर और 'एक देश, एक चुनाव' पर दिया अहम बयान - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा, ऑपरेशन सिंदूर और ‘एक देश, एक चुनाव’ पर दिया अहम बयान

On: May 26, 2025 7:51 AM
Follow Us:

हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारतीय सेना के पराक्रम और देशभक्ति की जीवंत मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल देशवासियों के लिए गर्व की बात है, बल्कि विश्व भर में भारत की सैन्य क्षमता और साहस का प्रतीक बन चुका है।

रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के अद्वितीय साहस और समर्पण का प्रतीक है, जिसे आने वाली पीढ़ियाँ भी याद रखेंगी।”

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इसके साथ ही उन्होंने ‘एक देश, एक चुनाव’ की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लागू होने से न केवल चुनावी प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी, बल्कि इससे देश की विकास गति भी तेज होगी। उन्होंने आर्थिक दृष्टिकोण रखते हुए कहा, “आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और अगर ‘एक देश, एक चुनाव’ की प्रणाली लागू होती है, तो भारत जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुँच सकता है।”

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पूर्व राष्ट्रपति के इस वक्तव्य को देशहित में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो राष्ट्रीय एकता, सैन्य सम्मान और लोकतांत्रिक सुधारों को प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढें- दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे बना स्टंट का मंच, अब सिखाया सबक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment