फेसबुक पर बना फर्जी 'सचिव', दोस्तों से मांगे पैसे, साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

फेसबुक पर बना फर्जी ‘सचिव’, दोस्तों से मांगे पैसे, साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला

On: May 26, 2025 6:20 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में एक बार फिर साइबर ठगों ने नई चाल चली है। इस बार उनका निशाना बने राज्य के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन। ठगों ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर एक फर्जी प्रोफाइल तैयार की, जिसमें उन्होंने सचिव के पदनाम और विभागीय विवरण को भी जोड़ा। इस फर्जी पहचान से ठग उनके फेसबुक दोस्तों को मैसेज भेजकर रकम ऐंठने की कोशिश कर रहे थे।

इस फर्जी प्रोफाइल के ज़रिए ठग एक नई कहानी सुनाते हुए सचिव के परिचित सीआरपीएफ अधिकारी के नाम पर घरेलू सामान सस्ते दामों में बेचने की बात कर रहे थे। यह बहाना बनाकर वे लोगों से मोबाइल नंबर और फिर पैसे मांगने की कोशिश कर रहे थे। जब सचिव के कुछ दोस्तों ने उन्हें फोन करके इस अजीबोगरीब मैसेज की जानकारी दी, तो सचिव सुमन ने बिना देरी किए साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने तत्परता से जांच शुरू की और मामले की रिपोर्ट शहर कोतवाली को भेजी गई। कोतवाल प्रदीप पंत के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सचिव ने यह भी बताया कि इस फर्जी फेसबुक आईडी से करीब 321 लोग जुड़े हुए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के ठगी का शिकार बनने की आशंका है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तराखंड के कई वरिष्ठ अधिकारियों — जैसे पूर्व डीजीपी अशोक कुमार — के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए जा चुके हैं। कुछ मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, मगर हालिया मामलों में साइबर ठग अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे उनके हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment