रुड़की में सनसनीखेज वारदात: ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या, शव काली पन्नी में लिपटा मिला - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में सनसनीखेज वारदात: ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या, शव काली पन्नी में लिपटा मिला

On: May 18, 2025 7:31 AM
Follow Us:

रुड़की में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ई-रिक्शा चालक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुन्ना निवासी सुनहरा गांव, कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के रूप में हुई है। वह शुक्रवार दोपहर से लापता था और रविवार को उसका शव रसूलपुर फोरलेन के किनारे एक काली पन्नी में बंधा हुआ मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का शव काली पन्नी में लिपटा हुआ था। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि उसका सिर किसी भारी पत्थर से कुचला गया था। यही नहीं, पहचान छिपाने के इरादे से उसके शरीर पर तेजाब भी डाला गया था। युवक के गले में बेल्ट बंधी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले गला घोंटा गया और फिर सिर कुचलकर हत्या की गई।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मृतक मुन्ना पेशे से ई-रिक्शा चालक था और रोजाना की तरह शुक्रवार को घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को जब रसूलपुर फोरलेन के पास पन्नी में शव की सूचना मिली, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की वजह और हत्यारों की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढें- हैदराबाद के चारमिनार के पास इमारत में भीषण आग, 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी और सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment