उत्तराखंड: महिला एवं युवक मंगल दलों को सीएम धामी का तोहफा, प्रोत्साहन राशि में हुई बढ़ोतरी - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: महिला एवं युवक मंगल दलों को सीएम धामी का तोहफा, प्रोत्साहन राशि में हुई बढ़ोतरी

On: May 15, 2025 5:02 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ‘मुख्यसेवक संवाद’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से आए महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों के सदस्यों से मुलाकात कर संवाद किया। इस विशेष आयोजन में सभी जिलों से बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दलों की प्रोत्साहन राशि में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब प्रत्येक महिला व युवक मंगल दल को 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने संवाद के दौरान बताया कि राज्य स्तर पर एक विशेष पोर्टल विकसित किया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी महिला और युवक मंगल दल एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। यह कदम आपसी समन्वय, पारदर्शिता और सहयोग को बढ़ावा देगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

सीएम धामी ने कहा कि सरकार राज्य के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनकी सरकार ने अब तक कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जो समाज के हर वर्ग को सशक्त बना रहे हैं। इससे पहले भी ‘सीएम होमस्टे योजना’ और ‘स्टार्टअप संवाद’ जैसे कई नवाचार कार्यक्रमों के ज़रिए युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित किया गया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्यसेवक संवाद में उपस्थित लोगों ने भी अपने अनुभव और सुझाव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए, जिससे यह आयोजन न सिर्फ संवाद का मंच बना, बल्कि नीति निर्माण में जनभागीदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत कर गया।

यह भी पढें- देहरादून में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, आरोपी जोमैटो-ब्लिंकिट के बैग में करता था सप्लाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment