उत्तराखंड में 15 जून से बाहरी वाहनों पर ग्रीन सेस लागू, एएनपीआर तकनीक से होगी ऑटोमैटिक वसूली - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में 15 जून से बाहरी वाहनों पर ग्रीन सेस लागू, एएनपीआर तकनीक से होगी ऑटोमैटिक वसूली

On: May 14, 2025 4:02 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में अब राज्य की सीमाओं से प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों से ग्रीन सेस वसूली की जाएगी। इसके लिए परिवहन मुख्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निविदा प्रक्रिया के माध्यम से एक कंपनी का चयन किया जा चुका है, जिसने ग्रीन सेस वसूली के लिए विशेष सॉफ्टवेयर विकसित किया है। यह सॉफ्टवेयर केंद्र सरकार की परिवहन संबंधी अन्य वेबसाइटों से भी जोड़ा जा रहा है।

15 जून से होगी शुरुआत

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

15 जून 2025 से यह व्यवस्था प्रभाव में आ जाएगी। राज्य की सीमा में प्रवेश करते ही बाहरी राज्य के वाहनों से ग्रीन सेस की स्वचालित वसूली शुरू हो जाएगी। पहले योजना थी कि फास्टैग के माध्यम से शुल्क वसूला जाएगा, लेकिन अब अत्याधुनिक ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों के जरिये ही सेस वसूली की जाएगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

वाहन जब उत्तराखंड की सीमा पर प्रवेश करेगा, तो वहां लगे ANPR कैमरे उसकी नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और उसी नंबर से लिंक फास्टैग खाते से निर्धारित राशि स्वत: कट जाएगी। यह प्रणाली पूरी तरह ऑटोमैटिक होगी और इसमें मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होगी।

राजस्व और निगरानी दोनों में लाभ

इस व्यवस्था से सरकार को प्रतिदिन उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले लाखों वाहनों से अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। साथ ही राज्य में आने-जाने वाले वाहनों की सटीक जानकारी भी विभाग को डिजिटल माध्यम से मिलती रहेगी, जिससे निगरानी और नियमन आसान होगा।

ये होंगी ग्रीन सेस की दरें

वाहन प्रकारग्रीन सेस (रुपये में)
चार पहिया वाहन40
तीन पहिया वाहन20
मध्यम वाणिज्यिक वाहन60
भारी वाहन80

नोट: उपरोक्त दरों के अलावा तिमाही और वार्षिक भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह योजना 15 जून से पूरे राज्य में लागू की जाएगी और इसके लिए सारा तकनीकी ढांचा तैयार है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न, भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, CM धामी हुए शामिल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment