भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार दोपहर चार्टर्ड विमान से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। धोनी, अपनी पत्नी साक्षी धोनी और अन्य करीबी लोगों के साथ यहां आए। उनका यह दौरा क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए है।
प्रशंसकों का उत्साह
एयरपोर्ट पर धोनी के पहुंचते ही उनके प्रशंसकों का उत्साह देखने लायक था। उनके चाहने वालों ने उन्हें घेर लिया और फोटो-वीडियो लेने की कोशिश की। हालांकि, धोनी ने किसी से बातचीत नहीं की और सीधे ब्लैक रंग की कार में बैठकर मसूरी के लिए रवाना हो गए।
अन्य क्रिकेटर्स भी आ सकते हैं देहरादून
सूत्रों के अनुसार, धोनी के अलावा कुछ और क्रिकेटरों के भी इस शादी समारोह में शामिल होने की संभावना है। सभी खिलाड़ी देहरादून पहुंचने के बाद मसूरी के लिए रवाना होंगे, जहां शादी का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढें- उत्तराखंड: CM धामी ने चार हेली सेवाओं का किया शुभारंभ, जानें किराया और पूरी जानकारी