Dehradun : पहले नाबालिग को बहलाया फुसलाया और उसके बाद किया उसके साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun : पहले नाबालिग को बहलाया फुसलाया और उसके बाद किया उसके साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

On: May 26, 2022 3:30 PM
Follow Us:

दिनांक 27 मार्च 2022 को वादिनी पूजा (कल्पनिक नाम) के द्वारा कोतवाली हाजा पर एक लिखित तहरीर दी गई कि प्रार्थिनी श्यामपुर में निवास करती है प्रार्थी की पुत्री उम्र 15 वर्ष दिनांक 26 मार्च 2022 को घर से समय 9:30 बजे सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी जो कि अभी तक घर नहीं पहुंची है काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया है अतः निवेदन है कि प्रार्थी की पुत्री को तलाश करने हेतु कानूनी कार्यवाही करें| प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या-148/22 धारा- 363 आईपीसी अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई|

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उच्चाधिकारी गणो की निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा नाबालिक की तलाश हेतु नाबालिक के घर के आस-पास एवं अन्य मार्गों के सीसीटीवी फुटेज चेक कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई सर्विलांस की सहायता लेते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिक को घनेश्वर उर्फ प्रवेश पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी ग्राम भवकरिया पोस्ट व थाना जैथरा जिला एटा उत्तर प्रदेश अपने साथ बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है|

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु गठित टीम के द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के निवास स्थान एटा उत्तर प्रदेश एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश देकर दिनांक 28 मार्च 2022 को उक्त नाबालिक लड़की को एटा उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया गया था परंतु अभियुक्त उपरोक्त मौके से फरार हो गया था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

नाबालिग से पूछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उपरोक्त गणेश्वर के द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया है। अतः अभियोग उपरोक्त में धारा- 363 366 376 आईपीसी धारा-3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। गठित टीम सर्विलांस, मुखबिर तंत्र तथा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी। जिसके पश्चात दिनांक 25 मई 2022 को अभियुक्त उपरोक्त को एटा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े- Haridwar कोर्ट का बड़ा फैसला, मां बाप के साथ दुर्व्यवहार करना पड़ेगा भारी, संपत्ति से बेदखल करने के दिए निर्देश।

नाम पता अभियुक्त-
घनेश्वर उर्फ प्रवेश पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी ग्राम भवकरिया पोस्ट व थाना जैथरा जिला एटा उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम-
1-म0उ0नि0 सोनल पुरी
2- कांस्टेबल संदीप छाबड़ी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment