NE

News Elementor

What's Hot

Rishabh Pant के साथ हुई बड़ी धोखाधड़ी, इस क्रिकेटर ने 1.5 करोड़ रुपए का लगाया चूना

Rishabh Pant के लिए IPL 2022 कुछ खास नहीं गया। IPL 2022 में ऋषभ पंत की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करते करते रह गई, मुंबई से हारने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के लिए बुरी खबरें अभी खत्म नहीं हुई

Rishabh Pant के लिए IPL 2022 कुछ खास नहीं गया। IPL 2022 में ऋषभ पंत की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करते करते रह गई, मुंबई से हारने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के लिए बुरी खबरें अभी खत्म नहीं हुई है, ऐसी ही एक खबर पंत से जुड़ी और सामने आई है।

दरअसल दिल्ली के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant के साथ एक बड़ी धोखाधड़ी हुई है और यह धोखाधड़ी कोई छोटी मोटी धोखाधड़ी नहीं बल्कि करीब डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी है।चलिए एक बार पूरा मामला समझते है।

दरअसल Rishabh Pant के मैनेजर पुनीत सोलंकी के द्वारा हरियाणा के क्रिकेटर Mrinank Singh के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मृणांक सिंह के द्वारा पिछले साल के फरवरी महीने में 1 करोड़ ₹63 लाख की धोखाधड़ी की गई और यह धोखाधड़ी एक बाउंस चेक के जरिए हुई है।

आपको बता दें कि Mrinank को इस महीने ही एक दूसरे मामले में Mumbai Police के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। Mrinank को जुहू पुलिस ने शहर के एक व्यापारी के साथ धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है और यह धोखाधड़ी भी करीब 6 लाख रुपए की थी।

ये भी पढ़ें : टिम डेविड ने नटराजन को जमकर धोया, 3 गेंदों में मारे तीन लंबे लंबे छक्के, देखिए वीडियो

दरअसल Rishabh Pant, Franck Muller Vanguard Yachting की एक घड़ी खरीदना चाहते थे इसके साथ ही उन्होंने Richard Mille की घड़ी खरीदने में भी दिलचस्पी दिखाई। क्योंकि मृणांक दावा करता था कि वह luxury watches को सस्ते दामों में दिला सकता है, इसलिए ऋषभ पंत के द्वारा फ्रेंक मूलर की घड़ी के लिए 36,25,120 रुपए तो वही रिचर्ड मिल की एक घड़ी के लिए 62 लाख ₹60000 का भुगतान किया गया था और अब आरोप लगाया गया है कि मृणांक सिंह के द्वारा धोखा देते हुए पंत और उनके मैनेजर को घड़ियों की कीमत के बारे में झूठ बोला गया था।

Doon Prime News is a dynamic news website delivering fast, reliable, and in-depth coverage of current affairs, politics, sports, and more. Stay informed with accurate and unbiased reporting.

Quick Links

Popular Categories

Must Read