इन तीन खिलाड़ियों को निकालना दिल्ली टीम की सबसे बड़ी गलती, अब पछता रही है पूरी टीम – Doonprimenews

इन तीन खिलाड़ियों को निकालना दिल्ली टीम की सबसे बड़ी गलती, अब पछता रही है पूरी टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अभी तक खेले पांच मुकाबलों में से दिल्ली की टीम सिर्फ दो ही मुकाबले जीत पाई है, जबकि तीन मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की टीम कई मुकाबले बहुत नजदीकी अंतर से हारी है, ऐसे में तीन ऐसे खिलाड़ियों के हम आपको नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें टीम से ड्रॉप कर कर दिल्ली की टीम ने सबसे बड़ी गलती की और अब वह दूसरी टीमों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

सिमरन हेटमायर

सिमरन हेटमायर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाजों में से एक हैं और वह अपने लंबे लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल तक सिमरन हेटमायर दिल्ली की टीम में शामिल थे और पिछले बार भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 14 मैचों में करीब 168 की औसत से 242 रन बनाए थे। इस सीजन में भी सिमरन हिट मायर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने 197 रन जोड़ दिए हैं, जबकि अभी सिर्फ 5 ही मुकाबले हुए हैं।

आवेश खान

आवेश खान एक ऐसे बोल रहे हैं जिन्होंने इस आईपीएल सीजन में सभी को अपनी और आकर्षित किया है। उनकी गेंदबाजी का कहर इस आईपीएल सीजन में देखने को मिल रहा है और वह लगातार विकेट टेकिंग बॉलर साबित हो रहे हैं। पिछले सीजन में भी आवेश खान ने 16 मैचों में 24 विकेट लिए थे, जबकि इस सीजन में वह 6 मैचों में ही 11 विकेट ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स पर फिर कोरोना का अटैक, टीम के दो खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित

उमेश यादव

इस आईपीएल सीजन में उमेश यादव अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उमेश यादव अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, जिस वजह से उन्हें विकेट भी मिल रहे हैं। उमेश यादव ने इस बार 6 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं और कुछ समय पहले तक उनके पास ऑरेंज कैप भी थी। इस वक्त उमेश यादव कोलकाता नाइट राइडर्स खेल रहे हैं, लेकिन एक वक्त पर हो दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बॉलर थे।

Leave a Comment