Pushkar Singh Dhami समेत इस बड़े BJP नेता को बुलाया गया दिल्ली,इनसे होगी मुलाकात – Doonprimenews

Pushkar Singh Dhami समेत इस बड़े BJP नेता को बुलाया गया दिल्ली,इनसे होगी मुलाकात

Uttarakhand BJP में मख्यमंत्री बनाने को लेकर अभी भी मेहनत जारी है। जहां पहले कल बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी थी, लेकिन अब बैठक को रद्द कर दिया गया है और कार्यकारी मख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली बुलाया गया है।

BJP हाईकमान के द्वारा उत्तराखंड के कार्यकारी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को दिल्ली बुला लिया गया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मदन कौशिक भी दिल्ली बुलाए गए है। धामी दिल्ली के लिए चार्टर प्लेन में रवाना होंगे,इसके साथ ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी सुबह दिल्ली बुलाया गया है। ये सभी लोग दिल्ली में BJP संगठन महामंत्री संतोष के साथ मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें – कल नहीं होगी BJP विधायक दल की बैठक,अब इस दिन होगी बैठक और मख्यमंत्री का ऐलान

दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने राजनीतिक गुरु और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिल सकते हैं। आपको बता दें कि लगातार राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे केरला उनको लेकर सभी की निगाहें BJP पर टिकी हुई है। इस वक्त पुष्कर सिंह धामी के साथ धन सिंह रावत, सतपाल महाराज का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल बताया जा रहा है, इसके साथ-साथ अनिल बलूनी भी मुख्यमंत्री के दावेदार भी बताए जा रहे है।

Leave a Comment