बड़ी खबर: जानिए कैसे हारे Harish Rawat कांग्रेस के इस नेता ने किया खुलासा। – Doonprimenews

बड़ी खबर: जानिए कैसे हारे Harish Rawat कांग्रेस के इस नेता ने किया खुलासा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत(Harish Rawat) को 17527 वोटों से भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ( Mohan Singh Bisht) ने हराया है। आपको बता दें कि हरीश रावत(Harish Rawat) की हार के बाद कांग्रेस(Congress) के प्रदेश सचिव गोपाल रावत(Gopal Rawat) ने बड़ा खुलासा किया है। गोपाल रावत ने कहा हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से हारने वाले नहीं थे, लेकिन उनके साथ घूमने वाले 2 लोग जो कि 9 नंबरी और 10 नंबरी हैं उन्होंने हरीश रावत को हराने का काम किया है।

यह भी पढ़े –यहां पर PM Narendra Modi करेंगे राष्ट्रीय रक्षा University भवन का उद्घाटन

आपको बता दें कि गोपाल रावत द्वारा बताया गया है कि हरीश रावत(Harish Rawat) के साथ चुनाव में घूम रहे दोनों नेताओं ने जमीन में कार्यकर्ताओं से मिलाने के बजाय हरीश रावत (Harish Rawat)को गोल घेरे में उलझाए रखा। यही नहीं हरीश रावत को कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलने दिया और तो और यह 9 नंबरी और 10 नंबरी नेता अपने बूथ से हरीश रावत को वोट तक नहीं दिला पाए। इसी के साथ गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत के इर्द-गिर्द घूम रहे दोनों नेताओं ने जमीन पर बिल्कुल भी काम नहीं किया नहीं तो हरीश रावत नहीं हारते।

Leave a Comment