UP Election Result- यूपी में जीत रहे योगी आदित्यनाथ, जानिया आपको क्या-क्या देंगे फ्री। – Doonprimenews

UP Election Result- यूपी में जीत रहे योगी आदित्यनाथ, जानिया आपको क्या-क्या देंगे फ्री।

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) विधानसभा चुनाव रिजल्ट (UP Election Result) के अब तक के नतीजों से साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर यूपी (UP)में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा (BJP) ने सपा के मुकाबले बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। पहले चरण की वोटिंग (voting) से ठीक पहले भाजपा(BJP) और सपा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए जनता से कई लोकलुभावन वादे किए थे। दोनों ही पार्टियों ने कई मुफ्त सौगात का वादा किया था।

बता दें कि रुझानों में बीजेपी(BJP) की जीत साफ दिखने के बाद आइए हम आपको याद दिलाते हैं कि बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कौन से बड़े वादे किए हैं, जिन्हें अब भाजपा को पूरा करना होगा।

किसानों को मुफ्त बिजली
बता दें कि भाजपा ने 5 साल तक सभी किसानों को सिंचाई के लिए फ्रीबिजली देने का वादा किया है। भाजपा ने सरकार बनने पर गन्ना भुगतान 14 दिन के भीतर कराने का वादा किया है। देरी पर ब्याज दिया जाएगा।

पेंशन में इजाफा
वहीं,भाजपा ने विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर प्रतिमाह 1500 रुपए करने का निर्णय किया है। अभी 1000 रुपए प्रति माह पेंशन मिलती थी।

गरीब बेटियों को शादी के लिए सहायता
इसी के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों को विवाह के लिए 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

मुफ्त सिलेंडर
वहीं,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली (Holi)और दीपावली (Deepawali)पर 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder)प्रदान करेंगे।

मुफ्त यात्रा
साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

मुफ्त स्कूटी
बता दें कि भाजपा ने कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है।

रोजगार की व्यवस्था
भाजपा ने 5 सालों में 3 करोड़ से अधिक रोजगार देने का दावा करते हुए अगले पांच साल में हर परिवार में कम से कम एक रोजगार और स्वरोजगार का अवसर प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़े- election breaking : पिथौरागढ़ की सभी सीटों के शुरुआती रुझान आए सामने , यहां जानिए सारे आंकड़े

मुफ्त कोचिंग
अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, जेईई, एनआईआईटी, टीईटी, क्लैट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इच्छुक युवाओं को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

स्मार्टफोन और टैबलेट
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 2 करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा।

Leave a Comment