अधिक टमाटर का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये परेशानियां। – Doonprimenews

अधिक टमाटर का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये परेशानियां।

वैसे तो टमाटर का उपयोग लगभग हर सब्जी में होता है और बात करें हर सब्जी में टमाटर के टेस्ट की तो आपको तो पता ही है कि टमाटर से सब्जी दाल में खट्टापन आता है और जिससे स्वाद काफी बढ़ जाता है। वही बात करे कि टमाटर और कैसे कैसे इस्तेमाल होता है। कई लोग टमाटर को सलाद के रूप में खाते हैं तो कई लोग कच्चा ही खा जाते हैं। पैसे तो टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत से ज्यादा टमाटर खाने पर सेहत को हानि पहुंच सकती हैं, अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं की टमाटर का ज्यादा सेवन करने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।

ज्यादा टमाटर खाने से त्वचा पर पड़ता है असर।

आपको बता दें कि ज्यादा टमाटर का सेवन करने से आपकी त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। जो कि लाइकोपेनोडरमिया  को ट्रिगर कर सकता है। एक ऐसी स्थिति जिसमें रक्त में लाइकोपीन का स्तर त्वचा के रंग को बदल सकता है और उसे बेजान भी बना सकता है।

एसिडिटी

टमाटर प्राकृतिक तौर पर एसिडिक होता है, जो इसके खट्टे स्वाद का मुख्य कारण भी होता है। इसलिए इन्हें ज्यादा खाने से सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। अगर आपको हमेशा एसिडिटी की दिक्कत होती है तो आपको टमाटर का सेवन करते समय एतिहात बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़े- अगले दो दिनों में उत्तराखंड में रहेगा ऐसा मौसम 

जोड़ों में दर्द

बता दे की  टमाटर में सोलनिन नाम का अल्कलॉइड होता है, जोकि जोड़ों में सूजन और दर्द के लिए जिम्मेदार होता है। टमाटर का अत्यधिक सेवन में कैल्शियम के निर्माण के जोखिम को बढ़ाकर जोड़ों में सूजन भी कर सकता है। अगर आप पहले से ही जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो आपके लिए सही रहेगा कि आप टमाटर का सेवन कम कर दे।

Leave a Comment