टिहरी झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने किया रेस्क्यू – Doonprimenews

टिहरी झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने किया रेस्क्यू

टिहरी झील से एसडीआरएफ ने एक अज्ञात शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. आज दिनांक 03 मार्च 2022 को चौकी कोटी कॉलोनी से एसडीआरएफ टीम को शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. एसडीआरएफ को बताया बताया गया कि पुलिस चौकी कोटी कॉलोनी से नीचे वाटर फिल्टर के पास झील में एक शव दिखाई दे रहा है. जिसे बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है.

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव लगभग 02 से 03 दिन पुराना है. शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़े – उत्तराखंड में वन विभाग ने तैयार किया फॉरेस्ट फायर एप, जंगलों को आग से बचाएगा

एसडीआरएफ टीम द्वारा मोटर बोट की सहायता से उक्त अज्ञात शव को झील से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया. इसके बाद बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया. टिहरी झील में मिले शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Comment