5 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी में महिला समेत 2 गिरफ्तार, उत्तराखंड STF ने हैदराबाद से दबोचा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

5 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी में महिला समेत 2 गिरफ्तार, उत्तराखंड STF ने हैदराबाद से दबोचा

On: March 3, 2022 9:59 AM
Follow Us:

देहरादूनः देश में अवैध क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में एसटीएफ टीम ने हैदराबाद में 5 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टमेंट स्कीमों की धोखाधड़ी मामले में कंपनी मालिक समेत एक महिला को हैदराबाद के एक होटल से गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी कैलाश मूल रूप से मोहाली चंडीगढ़ का रहने वाला है. जबकि महिला आरोपी सताक्षी शुभम भी मोहाली चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है.

STF के मुताबिक, देहरादून के विकासनगर में कुछ लोगों के साथ पकड़े गए गिरोह द्वारा क्रिप्टो करेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने के लालच में 5 करोड़ से अधिक की विभिन्न कंपनियों में निवेश कराकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया. इस मामले में 11 शिकायतकर्ताओं द्वारा विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था. STF के मुताबिक, तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एक होटल से गिरफ्तार किए गए क्रिप्टो करेंसी में धोखाधड़ी करने वाला सरगना सहित महिला पिछले 4 महीनों से वहां छिपकर बैठे थे. जिन्हें बीती रात गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड में उत्तराखंड लाया गया है

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े – टिहरी झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने किया रेस्क्यू

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कंपनियों के मालिक होने का झांसा देकर धोखाधड़ी 

एसटीएफ को प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि गिरोह द्वारा मल्टी लेवल मार्केटिंग  के नाम पर धोखाधड़ी की गई. संभावित धोखाधड़ी 1 अरब के ऊपर होने की आशंका जताई गई है. उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक, देहरादून के विकासनगर थाने में बीते दिनों प्रवीण सिंह, अशोक मल्ल समेत 11 शिकायतकर्ताओं द्वारा तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment