मसीह अल्पसंख्यक समाज ने कांग्रेस से मांगा टिकट, कहा- नहीं माने तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसीह अल्पसंख्यक समाज ने कांग्रेस से मांगा टिकट, कहा- नहीं माने तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

On: February 14, 2022 1:18 PM
Follow Us:

मसीह अल्पसंख्यक समाज ने कांग्रेस से मांगा टिकट, कहा- नहीं माने तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. ऐसे में सभी समाज के लोग राजनीतिक पार्टियों से अपने-अपने प्रतिनिधित्व की मांग कर रहे हैं. ताजा मामला उत्तराखंड के मसीह अल्पसंख्यक समाज से जुड़ा है. जिसने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से अपने समाज से कम से कम एक प्रतिनिधि को टिकट दिये जाने की मांग की है। मीडिया से मुखातिब होते हुए मसीह अल्पसंख्यक समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि उनकी बात कांग्रेस संगठन में नहीं सुनी जा रही है. अपनी मांग को लेकर वह कांग्रेस आलाकमान से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है. ऐसे में मसीह समाज खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े –    कोविड-19 के बढ़ते मामले के चलते जम्मू-कश्मीर में लगाया जाएगा वीकेंड कर्फ्यू

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

संगठन के अध्यक्ष रमेश कुमार मैक्स का कहना है कि ईसाई समुदाय हमेशा से ही कांग्रेस को वोट देता है, इसके बावजूद पार्टी ने कभी भी 70 में से एक भी सीट पर हमें टिकट नहीं दिया है जबकि कांग्रेस पार्टी हर समाज सर्व धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी बताती है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जब इसाई समुदाय की सहमति से राजपुर विधानसभा सीट पर अर्जुन कुमार को प्रत्याशी ना बनाकर कांग्रेस ने बड़ी भूल की थी, जिसका खामियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ा था। रमेश मैक्स ने कांग्रेस से मांग करते हुए कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं से 1-1 विधानसभा सीट पर ईसाई कम्युनिटी को प्रतिनिधित्व दिया जाए, यदि टिकट नहीं दिया जाता है, तो ऐसी सूरत में कम्युनिटी द्वारा समर्थित अर्जुन कुमार को टिकट दिया जाना चाहिए, यदि ईसाई समाज की अनदेखी की जाती है तो आगामी रणनीति के तहत उन्हें स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Robbery News: 14 लाख लूटकांड में बड़ा मोड़, फरार चल रहे 8वें आरोपी आदित्य ने कोर्ट में किया सरेंडर, सिद्धांत बडोनी को बताया मुख्य साजिशकर्ता

​Dehradun Crime News: प्रेमनगर में युवती की निर्मम हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर किए वार, कूड़े के ढेर में फेंका शव

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

Leave a Comment