दिल्ली की युवती ने लिखा 'मम्मी-पापा आप बहुत अच्छे हैं', इसके बाद कर ली आत्महत्या - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दिल्ली की युवती ने लिखा ‘मम्मी-पापा आप बहुत अच्छे हैं’, इसके बाद कर ली आत्महत्या

On: February 14, 2022 5:16 PM
Follow Us:

दिल्ली की युवती ने लिखा 'मम्मी-पापा आप बहुत अच्छे हैं', इसके बाद कर ली आत्महत्या

देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र  के अंतर्गत साकेत कॉलोनी में किराए पर रह रही युवती ने बीते देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मकान मालिक द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. जिसमें लिखा था कि वह जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

थाना डालनवाला प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि दिल्ली निवासी 24 वर्षीय अंजली मार्किटिंग कंपनी में जॉब करती थी. वो देहरादून में साकेत कॉलोनी में रहती थी. बीती रात जब अंजली खाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आई तो मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो अंजली पंखे में लटकी हुई थी. आनन-फानन में मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस को सुसाइड नोट मिला है.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े –  देहरादून में एंट्री के लिए RTPCR रिपोर्ट जरूरी, कोरोना गाइडलाइन को लेकर सख्ती

सुसाइड नोट में लिखा था कि वह जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है. वहीं सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि मम्मी-पापा और भाई आप बहुत अच्छे हैं. आप लोगों की कोई गलती नहीं है. मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment