टिकट वितरण के बाद पहली बार सीएम धामी पहुंचे अल्मोड़ा, जीत के लिए गोलू देवता से मांगा आशीर्वाद - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

टिकट वितरण के बाद पहली बार सीएम धामी पहुंचे अल्मोड़ा, जीत के लिए गोलू देवता से मांगा आशीर्वाद

On: February 14, 2022 12:28 PM
Follow Us:

टिकट वितरण के बाद पहली बार सीएम धामी पहुंचे अल्मोड़ा, जीत के लिए गोलू देवता से मांगा आशीर्वाद

अल्मोड़ा: प्रदेश में 14 फरवरी को चुनाव होने हैं, जिसको लेकर आज से प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं, बीजेपी ने बीते रोज 59 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की. जिसके बाद से बीजेपी एक्टिव मोड में नजर आ रही है. इसी कड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा पहुंचे. जहां उन्होंने चितई मंदिर में गोलू देवता से जीत के लिए आशीर्वाद मांगा.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के साथ ही चुनावी संग्राम तेज हो गया है. कुमाऊं में वोटरों को साधने और बीजेपी को बढ़त दिलाने के लिए सीएम पुष्कर धामी ने चितई मंदिर से चुनावी दंगल की शुरूआत की है. चितई मंदिर पहुंचे सीएम धामी ने गोलू दरबार में माथा टेका और पूजा अर्चना की. साथ ही 2022 के रण में जीत का आशीर्वाद मांगा.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढ़े –  डाक मतपत्र से 8 से 10 फरवरी तक होगा मतदान, निर्वाचन अधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश 

सीएम धामी ने कहा कि चितई गोलू देवता मंदिर में उन्होंने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की प्रार्थना की है. वहीं, पहली लिस्ट में 10 विधायकों के नाम कटने पर बगावत के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि बीजेपी में कोई बगावत नहीं है. सभी बीजेपी पदाधिकारी कार्यकर्ता एकजुट होकर बीजेपी को जीत दिलाएंगे. जिन विधायकों का टिकट कटा है, वो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी को जीत दिलाने में योगदान देंगे.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment